Breaking News
Home / Uncategorized / जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल की ओर से पैनल अधिवक्ताओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल की ओर से पैनल अधिवक्ताओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

करनाल 27 जुलाई, स्थानीय न्यायिक परिसर स्थित एडीआर सैंटर में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल की ओर से पैनल अधिवक्ताओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विधिक सेवाएं के लगभग 60 अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर अरविन्द खुरानिया तथा मनवीर राठी ने इस कार्यशाला में पैनल अधिवक्ताओं को विवाह कानून, उपभोक्ता संरक्षण, जन उपयोगी अदालत व कानून, अधिवक्ता कानून व कानूनी आचरण, हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई विवाह कानून व सम्पत्ति कानून, अनुसूचित जाति व जनजाति विशेष कानून, खर्चे भत्ते संबंधी कानून इत्यादि विषयों पर अदालत में केस की कैसे पैरवी करें कानून बारे जानकारी दी। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पैनल अधिवक्ताओं की कानूनी निपुणता को बढ़ाना है ताकि वे जरूरतमंद व सहायता प्राप्त लोगों को सरल व अच्छा न्याय प्रदान कर सकें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *