Breaking News
Home / Uncategorized / सुशासन, विकास और खुशहाली के नाते प्रदेश में करवाए विकास कार्य: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

सुशासन, विकास और खुशहाली के नाते प्रदेश में करवाए विकास कार्य: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

करनाल 5 जनवरी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल मेंं करीब 151 करोड़ 30 लाख रूपए के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पश्चिमी बाईपास के करनाल जिले के लोगों को सौगात देकर इस क्षेत्र की 40 वर्ष पुरानी मांग को पूरा किया, अब इस बाईपास के बनने से करनाल शहर में यातायात की समस्या से निजात मिलेगी और कैथल, जींद, मेरठ जाने वाले लोगों को सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश में सुशासन, विकास और खुशहाली के नाते विकास कार्य करवाएं है और विकास का पहिया आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा,प्रदेशवासियों के सहयोग की जरूरत है।
 मुख्यमंत्री ने शनिवार को काछवा रोड़ स्थित पश्चिमी यमुना नहर के समीप से 151 करोड़ 30 लाख रूपए के विकास कार्य का उद्घाटन व शिलान्यास किया। जिनमें 50 करोड़ रूपए की लागत से बने पश्चिमी बाईपास का उद्घाटन तथा 8 विकास कार्याे का शिलान्यास शामिल है। इन विकास कार्यो में इंद्री में 3 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र, नगर निगम करनाल द्वारा 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 3 द्वार जिनमें ताऊ देवी लाल चौक के पास पंडित दीन दयाल उपाध्याय द्वार, नमस्ते चौक के पास दानवीर कर्णद्वार द्वार व बलड़ी चौक जीटी रोड पर श्रीमद् भगवत गीता द्वार शामिल हैं।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से इंद्री के एसडीएम ऑफि स कॉम्लैक्स, 85 लाख 20 हजार रूपए की लागत से बनने वाली बैरसाल से बीड माजरा की सडक, 1 करोड़ 83 लाख 49 हजार रूपए की लागत से बनने वाले सांभली से रमाना की सडक़, 1 करोड़ 71 लाख 10 हजार रूपए की लागत से बनने वाली सिकरी से बुटाना की सडक़, 30 करोड़ रूपए की लागत से नीलोखेडी- कारसा डोड की सडक़ व 50 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होने वाली कोंहड-मुनक-असंध रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री कर्णदेव काम्बोज, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, मेयर रेनू बाला गुप्ता, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, केश कला एवं कौशल विकास के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्षा निर्मला बैरागी, अशोक सुखीजा, योगेन्द्र राणा, जगदेव पाढा, राजबीर शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा, शमशेर नैन, जयपाल शर्मा, ईलम सिंह, अशोक भंडारी, भगवानदास अग्गी, समाज सेवी बृज गुप्ता, मंडलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, अमर ठक्कर, दीपक गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व नगर पार्षद उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *