Breaking News
Home / Events / सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन

सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन

कुरुक्षेत्र 2 मार्च सेंट टॉमस कॉन्वेंट स्कूल और ब्लिस … गॉड्स ग्रेस के सौजन्य से शनिवार को स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर की अध्यक्षता विधायक उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने की। इससे पहले मुख्यातिथियों ने विधिवत रुप से रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और रक्तदाताओं को उनके योगदान के लिए बैच लगाकर प्रोत्साहित भी किया।

उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान अतुलनीय है क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। आज अगर हम रक्तदान करते है तो वह रक्त कई जिंदगियों को बचाने के काम आ सकता है। इसलिए हम सबको अपने जीवन में रक्तदान जरुर करना चाहिए ताकि हम किसी अंजान व्यक्ति के जीवन को बचा सके। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, हमारे द्वारा दिए गए रक्तदान की एक-एक बंूद किसी के जीवन में नई खुशियां ला सकती है। इसलिए युवाओं को इस प्रकार के रक्तदान शिविरों में बढ़चढक़र भाग लेना चाहिए और रक्तदान करना चाहिए। स्कूल की प्रिंसीपल अंजली ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर के सफल संचालन के लिए जिला रैडक्रास सोसायटी से राजेन्द्र सैनी व एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सकों का धन्यावाद किया। उन्होंनेे कहा कि आज के शिविर में करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को पौष्टिïक खुराक भी प्रदान की गई।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *