करनाल 02 मार्च, अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने बताया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू की गई है,जिसके तहत असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले जैसे रेहड़ी, फड़ी, रिक्शा चलाने वाले, श्रमिक, कूड़ा बिनने वाले, घरों में काम करने वाले, जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपये से कम व आयु 18 से 40 वर्ष है, इस स्कीम का लाभ ले सकते है। लाभार्थी अपने नजदीकी नागरिक सुविधा केन्द्र पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है, 60 वर्ष पूर्ण होने पर 3 हजार रूपये मासिक पेंशन का लाभ सरकार द्वारा दिया जाएगा। उक्त प्रकार के सभी असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों से अपील है कि 4 मार्च 2019 तक तुरंत अपना पंजीकरण किसी भी नागरिक सुविधा केन्द्र में अपना आधार कार्ड, बैंक की कापी व मोबाईल फोन साथ ले जाकर उक्त योजना का लाभ उठाएं।
Home / Uncategorized / प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का अटल सेवा केन्द्रों के माध्यम से 4 मार्च तक करवाए पंजीकरण: एडीसी
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India