Breaking News
Home / Events / कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक शिविर का आयोजन किया गया

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक शिविर का आयोजन किया गया

करनाल 2 मार्च, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकुला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करनाल द्वारा, कदम मिलाकर चलना होगा, प्रोजेक्ट के अंतिम दिन कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक शिविर का आयोजन किया गया।
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हितेश गर्ग ने बताया कि 22 फरवरी से 2 मार्च तक कदम मिलाकर चले, इस प्रोजेक्ट के तहत पैनल के अधिवक्ताओं की 3 अलग-अलग टीमें बनवाई गई, जिन्होंने घर-घर जाकर एवं कानूनी जागरूकता शिविर के माध्यम से जन-जन को जागरूक किया गया। पैनल के अधिवक्ताओं ने लोगों को बताया कि  मानसिक रोगी और दिमागी रूप से अक्षम लोग समाज का हिस्सा है और उनसे किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। अधिवक्ताओं द्वारा इन शिविरों के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि अगर समाज में मानसिक रोगी और दिमागी रूप से अक्षम लोग मिले तो हमें उनके उपचार के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। उपचार के द्वारा ही हम ऐसे लोगों को समाज की मुख्यधारा में वापिस ला सकते है। इस प्रोजेक्ट को गैर सरकारी संस्था तपन पुनर्वास के केन्द्र के सहयोग से चलाया गया।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *