Breaking News
Home / Uncategorized / सैशन जज ने किया प्लेस ऑफ सेफ्टी, बाल भवन मधुबन व जेल का दौरा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सैशन जज ने किया प्लेस ऑफ सेफ्टी, बाल भवन मधुबन व जेल का दौरा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

करनाल 26 अप्रैल: जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीप जैन ने गत दिवस मधुबन स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं हरियाणा राज्य बाल भवन करनाल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणधीर कुमार डोगरा, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हितेश गर्ग तथा जूवेनाईल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट अनुराधा उपस्थित थी। सैशन जज ने प्लेस ऑफ सेफ्टी में महीने भर में दूसरी बार निरीक्षण किया। तीस मार्च की घटना के बाद सैशन जज ने सम्बंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए थे, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो। लेकिन गत दिवस के निरीक्षण के दौरान वे वहां की व्यवस्था से संतुष्ट नही थे। उन्होंने बताया कि विगत घटना के बाद कोई सुधार नही किया गया। इसके बाद बाल भवन मधुबन के बच्चो से बातचीत की और उनकी समस्याओं का जाना।

दूसरी ओर सैशन जज ने जिला कारागार करनाल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार मेहता, सीजेएम हरीश गोयल, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम हितेश गर्ग तथा ज्यूडिशयल मजिस्ट्रेट अक्षय चौधरी थे। उन्होंने वहा जेल में बंद कैदियो से बातचीत की। बातचीत के दौरान कैदियो ने बताया कि जेल में मच्छरो का प्रकोप है, जिस कारण रात भर जागना पड़ता है। सैशन जज ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि तुरंत समस्या का समाधान किया जाए। बातचीत के दौरान कैदियो ने फोन की समस्या व समय पर गार्द ना पहुंचने की समस्या को भी रखा। सैशन जज ने तुरंत पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि समय पर गार्द की व्यवस्था हो। उन्होंने बताया कि जिला जेल में समस्याओं के समाधान बारे 29 अप्रैल को एक शिविर का भी आयोजन किया जाना है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *