करनाल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले व वन राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज को करनाल लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त प्रभारी ने शुक्रवार को करनाल के सेक्टर-14 में चुनाव संचालन समिति की बैठक ली और व्यवस्था संबंधी फीड़बैक लिया। लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
करनाल लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी एंव हरियाणा सरकार में मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और लग्र के साथ चुनाव में जुटे है जिसके दम पर करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया बड़े अंतर से जीत प्राप्त करेंगे। मंत्री कांबोज ने कहा कि अन्य दलों के जो लोग भाजपा ज्वाइन करना चाहते है उनकी सूचि बनाकर जिला कार्यालय प्रमुख के पास भेेजें ताकि उन्हे विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया जा सके। सभी कार्यक्रम चुनाव कार्यालय से ही संचालित करें ताकि अव्यवस्था से बचा जा सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का परिचय लिया और अपनी-अपनी जिम्मेदारी व्यवस्थित तरीके से निभाने के लिए कहा। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक व विधायक नीलोखेडी भगवानदास कबीरपंथी, विधायक नीलोखेडी सरदार बख्शीश सिंह, विधायक महीपाल ढांडा, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मेयर रेनूबाला गुप्ता, रामेश्वर चौहान, जिला महामंत्री योगेंद्र राणा, राजबीर शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी, पूर्व मंत्री शशिपाल मैहता, अशोक सुखीजा, संतोष अत्रेजा, पूर्व विधायक रमेश कश्यप सहित चुनाव संचालक समिति के जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India