करनाल, 26 अप्रैल: लोकसभा आम चुनाव 2019 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला कार्यालय की टीम एडीसी के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला करनाल की औद्यौगिक इकाइयों में कर्मचारियों को स्वीप के अंर्तगत जागरूकर करने के लिए गई। इस दौरान टीम ने नितिन लाईफ साईंस लिमिटेड़ कम्पनी के कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए वोट का महत्व बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के राजकुमार सन्धू ने कर्मचारियों को बताया कि वोट हमारा अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से बूंद-बूंद से सागर भरता है उसी तरह से वोट-वोट से सरकार बनती है। यदि हम सभी मिलकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट डालेंगे तो एक सशक्त सरकार का निर्माण होगा। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से राजीव कुमार शर्मा ने कर्मचारियों को वोट की ताकत बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव हर देशवासी का त्यौहार है। चुनाव में हर धर्म व जाति के लोग अपने मत का प्रयोग करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस महापर्व में सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करें और लोकतत्र को मजबूत करें।
उन्होनें कहा कि वोट देना संवैधानिक अधिकार है। सभी अपने का मत का प्रयोग करेंगे, तभी सशक्त देश व समाज का निर्माण होगा। जनता किसी भी देश की ताकत होती है और जनता की ताकत उसका वोट होता है। उन्होंने कहा कि अपने वोट के प्रयोग से ही हम अपनी मन चाही सरकार बना सकते हैं। इस अवसर पर संजीव चुटानी मैनेजर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वोट का प्रयोग अपने विवेक और बिना किसी लोभ-लालच के करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करके प्रत्येक मतदाता गौरव महसूस करता है। यदि किसी भी मतदाता का वोटर कार्ड गुम हो गया और उसका वोटर लिस्ट में नाम है तो वह अपना फोटोयुक्त आईडी प्रुफ दिखाकर अपने मत का प्रयोग कर सकता है।
इस अवसर पर राजीव कुमार शर्मा ने सुग्म मतदान की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान विष्णु वत्स जनरल मैनेजर क्वालिटी, वीरू मैनेजर, रवि शर्मा, कैलाश, राकेश ठाकुर, राजकुमार, संजय कौशिक, विशाल, अजय अरोड़ा, कैन्हया, भारतभूषण, संदीप पोसवाल, अशोक कुमार, सुशील आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India