करनाल 07 अगस्त, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुदान आधारित सोलर इनवर्टर चार्जर के लिए कंप्यूटरीकृत रैण्डमाइजेशन के माध्यम से आवेदको की उपस्थिति में ड्रा निकाला गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए 1155 लोगो ने आवेदन किया था। ड्रा के माध्यम से कुल आवेदको में से 300 वॉट के सोलर इनवर्टर चार्जर के लिए 11 तथा 500 वॉट के सोलर इनवर्टर चार्जर के लिए 7 ड्रा निकाले गए।
एडीसी ने बताया कि 300 वॉट का सोलर पैनल 1 बैटरी को पूर्ण रूप से दिन के समय चार्ज कर देता है तथा 500 वॉट का सोलर पैनल 2 बैटरी को पूर्ण रूप से चार्ज कर देता है अर्थात जिनके घरों में 1 बैटरी का इनर्वटर है वे 300 वॉट का सोलर पैनल लगा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन घरों में 2 बैटरी का इनवर्टर है वें 500 वॉट का सोलर पैनल लगा सकते हैं। 300 वॉट के सोलर पैनल की कुल कीमत लगभग 15 हजार रूपए है, जिस पर छह हजार रूपए का अनुदान दिया जा रहा है। 500 वॉट के सोलर पैनल की कुल कीमत लगभग 22 हजार है, इस पर विभाग द्वारा दस हजार रूपए का अनुदान दिया जा रहा है। इन सोलर पैनल को लगवाने से बिजली से इनवर्टर की बैटरी की चार्जिग की समस्या समाप्त हो जाएगी। एडीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार के नवीन एवं नवीकणीय ऊर्जा स्त्रोतों को बढ़ावा देने के लिए प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है।
Post Now India Post Now India