Breaking News
Home / Uncategorized / सोशल मीडिया, ग्रीवेंस ट्रैकर पर की गई शिकायतों का निवारण करने में करनाल जिला प्रदेश में लगातार शीर्ष पर: परियोजना निदेशक डा. राकेश गुप्ता

सोशल मीडिया, ग्रीवेंस ट्रैकर पर की गई शिकायतों का निवारण करने में करनाल जिला प्रदेश में लगातार शीर्ष पर: परियोजना निदेशक डा. राकेश गुप्ता

करनाल 7 अगस्त, सोशल मीडिया, ग्रीवेंस ट्रैकर (एसएमजीटी) पर की गई शिकायतों का निवारण करने में करनाल जिला 95 के सर्वाधिक स्कोर के साथ फिर से प्रदेशभर में शीर्ष पर रहा है और ऐसा लगभग वर्ष 2017 से हो रहा है। इसी प्रकार कारपोरेशन स्तर पर भी जनता की शिकायतों का निवारण करने में करनाल का नगर निगम 94 के स्कोर के साथ प्रदेशभर में अव्वल है। मुख्यमंत्री कार्यालय में सुशासन कार्यक्रम सैल के परियोजना निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए बुधवार को वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से उपायुक्त विनय प्रताप सिंह और करनाल जिला प्रशासन की सराहना की। दूसरी ओर सीएम विंडो पर भी जिला में कोई शिकायत लंबित नहीं है और पूर्व की भांति ये जिला प्रथम स्थान पर रहने के लिए प्रयासरत है।

वीडियो कांफ्रैंस में डा. राकेश गुप्ता ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ सीएम विंडो, एस एम जीटी के अलावा लिंगानुपात में सुधार, हरियाणा विजन जीरो व ई-चालानिंग, हरियाणा राज्य परिवहन के टर्न आऊट में बढ़ोतरी, अंत्योदय सरल प्रोजेक्ट, पब्लिक लाईब्रेरी और सक्षम हरियाणा शिक्षा पर विस्तार से वार्ता कर समीक्षा की । उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे लिंगानुपात में सुधार के लिए एक्टिविटी बढ़ाएं और पीएनडीटी कानून को सख्ती से लागू करें। उन्होंने बताया कि आपकी बेटी हमारी बेटी स्कीम अब अंतोदय सरल केंन्द्र पर ऑन लाईन हो गई है, महिला एवं बाल विकास के कार्यक्र म अधिक ारी इस बारे जिला के सिविल सर्जन से समन्वय बनाए।

करनाल के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि एस एम जीटी की समीक्षा के लिए हर सप्ताह मिटिंग की जाती है। जिला में सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग व आरटीए कार्यालय के माध्यम से चालान व रिकवरी करने के साथ-साथ सडक़ सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें कर सडक़ सुरक्षा से संबंधित दिक्कतों का समाधान किया जा रहा है और इसे लेकर करनाल की गतिविधियां प्रदेश में लगभग सबसे ज्यादा हैं।

उपायुक्त ने अंत्योदय सरल केन्द्र की गतिविधियों और प्रगति बारे जानकारी दी कि अब तक इस केन्द्र में लगभग 82 हजार आवेदन विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिकों द्वारा किए गए हैं। इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर स्थापित सरल केन्द्र में अब जनता के लिए अपॉयंटमेंट की अवधि बढ़ाकर सभी कार्यदिवसों के लिए कर दी गई है और इसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं तथा लोगों में खुशी है और सरकार में उनका विश्वास और अधिक पुख्ता हुआ है।

वीडियो कांफ्रैंसिंग में एडीसी अनीश यादव, एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, अनुराग ढालिया, सुमित सिहाग, नगराधीश नवीन आहुजा, सिविल सर्जन डा. रमेश कुमार, जिला न्यायवादी अशोक बागडी, कार्याक्रम अधिकारी राजबाला, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना देवी भी उपस्थित थी। डीडीपीओ गगनदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *