Breaking News
Home / Events / स्कूली बच्चों को स्वच्छता से जोड़े रखने के मकसद से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गठित टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जाकर विद्यार्थियों को सम्बोधित किया

स्कूली बच्चों को स्वच्छता से जोड़े रखने के मकसद से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गठित टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जाकर विद्यार्थियों को सम्बोधित किया

करनाल, 31 मई : युवा पीढ़ी विशेषकर स्कूली बच्चों को स्वच्छता से जोड़े रखने के मकसद से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गठित टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जाकर विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है बल्कि हमारी दिनचर्या का एक जरूरी हिस्सा और जीवन का अभिन्न अंग है। हमे स्वच्छता को अपनी आदत में शुमार करना चाहिए ताकि हमारा घर, कार्य करने का स्थान तथा परिवेश हमेशा साफ सुथरा बना रहे। उन्होंने कहा कि हमारी धरती खूबसूरती का एक खजाना है जो इस पर मौजूद वनस्पति व पेड़ पौधों से रहती है। पौधों से हमे ऑक्सीजन मिलती है जिसका संबंध हमारे जीवन से है अत: हर व्यक्ति चाहे वह बच्चा हो या बढ़ा अपने जीवन में कम से कम एक या इससे अधिक पौधे अवश्य लगाने चाहिए। दूसरी ओर धरती को माता भी कहा गया है जो अपने आप में व्यापकता लिए हुए है अर्थात यदि हम धरती को गन्दा करेंगे तो परोक्ष रूप में हम अपनी माँ का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंदगी अपने आप नहीं फैलती मनुष्य ही इसका कारण है। जब कोई व्यक्ति नासमझी से कूड़ा कर्कट व बेकार वस्तु को इधर उधर फैंकता है तो उससे वातावरण दूषित होता है, हर प्रकार के वेस्ट को एक निश्चित तरिके से निस्तारित करना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि उनके ग्रीष्म अवकाश होने जा रहे हैं , इस दौरान वे अपने समय का कई तरीके से सदुपयोग कर सकते हैं। हर बच्चा अपने घर आँगन या परिवेश में एक एक पौधा लगाए , दूसरे बच्चों को साथ लेकर अपने वातावरण को साफ सुथरा बनाये , इससे बड़ो पर भी असर पड़ेगा। अपने गली मोहल्लो में स्वच्छता को लेकर कोई कार्यक्रम भी कर सकते हैं। अच्छा रहेगा की बच्चे अपने मोहल्ले में घर घर जाकर सोर्स सेग्रिगेशन का खुद निरिक्षण करें, गृहणियों को इस बारे समझाएं। हर घर से गीला व सूखा कचरा अलग अलग ही निकलना चाहिए ताकि उसे कम्पोस्ट में लिया जा सके। बच्चे अपने घरों में भी छोटी छोटी कम्पोस्ट पिट बना सकते हैं, उसमें गीला कचरा डालें जिससे एक बेहतर खाद तैयार होगी उस खाद को पेड़ पौधों में डालें। बच्चे मिलकर स्वच्छता रैली भी निकाल सकते हैं, इस तरह की गतिविधियों में शामिल बच्चे मोबाइल से सेल्फी या फोटो खींच कर छुट्टियों के बाद अपने अध्यापकों को दिखाएँ। ऐसे कार्यकलाप करने वाले बच्चों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सम्मानित किया जायेगा।
कार्यकारी उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर विद्यालय में गीले व सूखे कचरे को अलग अलग रखने के लिए हरे व नीले रंग के डस्टबिन वितरित किये और बच्चों को इनका प्रयोग करने के लिए कहा। उन्होंने स्कुल परिसर में एक पौधा भी लगाया। सभी बच्चों को इकठ्ठा करके स्वच्छता की शपथ लगाई। बच्चों ने शपथ ली की वे न तो स्वयं गंदगी फैलाएंगे और न ही दूसरों को ऐसा करने देंगे। अपने परिवेश को साफ सुथरा रखेंगे और प्रधानमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को साकार करने में मदद करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महिंद्र सिंह नरवाल के अतिरिक्त अध्यापक बालकृष्ण व हरीश मिगलानी, नरेश चंद्र, सर्वजीत कौर तथा अनीता बाल्यान भी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *