Breaking News
Home / Education / अग्रसेन पब्लिक स्कूल की मौज मस्ती के साथ ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत

अग्रसेन पब्लिक स्कूल की मौज मस्ती के साथ ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत

कुरुक्षेत्र 31 मई अग्रसेन पब्लिक स्कूल में प्री – प्राइमरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने ग्रीष्म अवकाश से एक दिन पहले फन डे मनाया दिन की शुरुआत प्रेरणादायक , मनोरंजक , एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित आई ऍम कलाम फिल्म दिखाकर की गई ! वहीँ नन्हे – मुन्नों ने कार्टून फिल्में देखकर रोमांच का अनुभव किया ! इसके अलावा बच्चों ने नृत्य , मनोरंजक एवं ज्ञान वर्धक खेलों का आनंद लेते हुए चुटकलों का भी भरपूर मज़ा लिया ढ्ढ स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक भोजन की अहमियत को ध्यान में रखते हुए बच्चों ने घर में बने हुए व्यंजनों का मिल बांटकर खाते हुए खाने का आनंद लिया ! जीवन में क्या उचित और क्या अनुचित अध्यापकों ने खेल – खेल में बच्चों को इन बातों से अवगत करवाया ! गर्मियों की छुटियों में बच्चो को कुछ सावधानियां रखनी चाहिए जैसे सिर ढककर बाहर निकलना , जंक फ़ूड न खाना , साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना , पर्यावरण से सम्बन्धित बातें बताई गई ! पढाई की चिंता से दूर आज बच्चों ने मौज मस्ती के साथ पूरा दिन बिताया एवं बहुत ही खुश मन से घर गये !

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *