करनाल 28 फरवरी, आगामी मार्च में होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं से निवृत व तनाव मुक्त होकर जिला के स्कूली बच्चों को मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक फिल्में देखने को मिलेंगी। गुरूवार को बाल चित्र समिति दिल्ली के सहायक वितरण अधिकारी अशोक कुमार के साथ इस सम्बन्ध में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकार व जन सम्पर्क अधिकारी ने भाग लिया।
बतौर उपायुक्त भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की चिल्ड्रन फिल्म सोसायटी बच्चों के मनोरंजन के लिए हर साल अलग-अलग प्रदेशों और जिलों में जाकर फिल्मों का आयोजन करवाते हैं। सोसायटी के पास देश विदेश में बनी ऐसी अनेकों फिल्में मौजूद रहती है। ऐसी फीचर फिल्में कॉमर्शियल नहीं होती।
जिला में कब और कहंा बच्चों को फिल्में दिखाई जाने का कार्यक्रम रहेगा, इस बारे उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि 25 मार्च से 30 मार्च तक का शैडयूल रहेगा। प्रशासन के निर्देश पर, फिल्में जहा सिनेमा हॉल है, उसमे तथा मॉल में बने मूवी थियेटर में निशुल्क दिखाई जाएंगी यानि बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों को तिथिवार फिल्म दिखाने का कार्यक्रम बनाएगें।
चिल्ड्रन फिल्म सोसायटी के सहायक वितरण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सोसायटी का गठन 1955 में हुआ था तब से लेकर अब तक बच्चों को फिल्में दिखाए जाने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में इससे पहले हिसार व जींद में भी बच्चों को शिक्षाप्रद फिल्में दिखाई जा चुकी हैं।
Post Now India Post Now India