Breaking News
Home / Uncategorized / स्वच्छता गृही प्रधानमंत्री के मन की बात पहुचाएंगी जन-जन तक

स्वच्छता गृही प्रधानमंत्री के मन की बात पहुचाएंगी जन-जन तक

कुरुक्षेत्र 11 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता के प्रति पूरी सजग हैं। हरियाणा की धरती पानीपत से से ही वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का शंखनाद किया था। अब चार वर्ष बाद स्वच्छता अभियान के सफलता की नई इबादत भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में लिखी जा रही है। स्वच्छ शक्ति सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनने के लिए स्वच्छता गृही पूरी उत्सुक दिखाई दे रही हैं। प्रधानमंत्री के मन की बात को स्वच्छता गृही जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। स्वच्छ शक्ति सम्मेलन में करीब 20 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। इसमें सबसे ज्यादा हरियाणा से करीब 13 हजार महिला सरपंच-पंच शामिल होंगी। प्रदेश के सभी जिले खुले से शौच मुक्त हैं। इसी मॉडल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता गृहियों के समक्ष पेश करेंगे और स्वच्छता का संकल्प दिलवाएंगे। अहम पहलू यह है कि स्वच्छता अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या बोलेंगे, इसे सुनने के लिए स्वच्छता गृही पूरी तरह उत्सुक हैं, क्योंकि इतने बड़े स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद महिलाओं से सीधा संवाद कर रहे हैं।
उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा
सोमवार को कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए किए तैयारियों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जांच-प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
धर्मशाला में सिमटा लघु भारत
सोमवार को धर्मनगरी की धर्मशाला में लघु भारत की झलक दिखाई दी। जिन धर्मशाला में स्वच्छता गृही ठहरी हुई हैं, वहां पर वे अपने प्रदेश के लोकनृत्यों पर खूब थिरकी। कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक की संस्कृति के दर्शन धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हुए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *