नीलोखेड़ी / करनाल 12 जनवरी, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने लोगों को स्वच्छता का महत्व बताने के लिए शनिवार को जिले के सीकरी, बरथल, संधीर, नीलोखेड़ी सहित करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता बदलती जीवनशैली ने हमे स्वच्छता से दूर कर दिया है, पैसे कमाने और आर्थिक प्रतिस्पर्धा के चलते लोग जीवन मूल्यों को भूलते जा रहे हैं। एक ओर देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री हाथ मे झाड़ू उठाकर आम जनता को उनका सामाजिक सरोकार याद दिला रहे है वहीं अभी तक हम सफाई के प्रति संकोच करते हैं, इस मानसिकता को बदलना होगा ।
यह कार्य किसी सरकार अथवा प्रशासन का नही है, ये मुद्दा हमारे देश के मान सम्मान से जुड़ा है। गंदगी के कारण आज हम बीमार होकर हजारों रुपये इलाज में खर्च कर देते हैं जबकि साफ सफाई करके हम अपना न केवल पैसा बचा सकते हैं अपितु समय और स्वास्थ्य की रक्षा भी कर सकते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को प्रमुखता देकर साबित कर दिया है कि कोई काम छोटा नही होता। आज देश और प्रदेश में ईमानदार और राष्ट्रहित की सोच रखने वाली सरकार है, यह ऐसी पहली सरकार है जिसके कार्यकाल में कोई घोटाला नही हुआ, हमारे मुख्यमंत्री अपनी रसोई तक का खर्च खुद उठाते हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश को लूटने का काम किया। वर्तमान सरकार ने पारदर्शी और मेरिट आधारित व्यवस्था लागू कर आम जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है। आज युवाओं को बिना रिश्वत के नौकरी मिल रही है। नीलोखेड़ी गोल मार्किट में आयोजित पब्लिक मीटिंग को संबोधित करते हुए सुभाष चन्द्र ने सभी से स्वच्छता के लिए आगे आने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा जिस समाज में हम पले बढ़े और आगे बढऩे का मौका मिला उसका कर्ज हम उसे स्वच्छ व सुंदर बना कर उतार सकते हैं ।
स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज उनकी जयंती है और युवा वर्ग के लिए उनसे बड़ा प्रेरणा स्त्रोत कोई नही हो सकता। वे जो बात अपने प्रवचनों में कहते थे उसे जीवन मे भी अपनाते थे। स्वच्छता भी ऐसा ही विषय है जिसकी चर्चा तो हम खूब करते है लेकिन उसे जीवन मे लागू नही कर पाते। युवा ही देश का भविष्य बदल सकता है, अगर देश का युवा ठान ले तो इस देश को स्वच्छ होने से कोई रोक नही सकता। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्दांजलि अर्पित की ।
सीकरी गांव के लोगों ने हाथ उठाकर किया चेयरमैन की बात का समर्थन।
स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने जब प्रदेश में भ्ष्र्टाचार मुक्त सरकार की बात कही तो यहां मौजूद सभी ग्रामीणों ने हाथ उठाकर उनका समर्थन करते हुए कहा कि पहली बार उनके गांव में तीन गरीब घरों के बच्चों को बिना रिश्वत दिए नौकरी मिली है जो उनके लिए बड़ी बात है । एक ग्रामीण प्रेम सिंह ने कहा कि आज उनके गांव में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं और पार्टीबाजी समाप्त हुई है। उन्होंने संकल्प भी लिया कि वे अपने गांव को गंदगी के श्राप से मुक्त कर इसे सुंदर और स्वस्थ बनाएंगे। इस मौके पर बलवान सिंह, पूर्व सरपंच कहर सिंह, अंकित शर्मा, भाजपा नेता अजमेर सिंह, मामराज पधाना, संजय शर्मा, फूल कुमार, जयपाल, जयकुमार, रामकरण, जीता राम, राजपाल, महावीर सिंह, रामफल, दलेल सिंह, बलदेव सिंह, विशाल गुप्ता, आशीष गुप्ता, मोहित भाटिया, सागर ज्वेलर, अंकित भाटिया, मोहित, सुनील भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
Post Now India Post Now India