Breaking News
Home / Uncategorized / स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के परिणाम में करनाल को टॉप 24 में स्थान मिलने पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने दी शहरवासियों को शुभकामनाएं

स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के परिणाम में करनाल को टॉप 24 में स्थान मिलने पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने दी शहरवासियों को शुभकामनाएं

करनाल 7 मार्च  स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के परिणामों में करनाल ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में पहला रैंक हासिल किया।  इस उपलब्धि पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन और स्टेट टास्क फोर्स के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने सभी शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा की अब अगला लक्ष्य करनाल को टॉप टैन में लाने का है। उन्होंने कहा की जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है तब से समाज में बड़ा परिवर्तन आया है।  आज प्रदेश में स्वच्छता की एक लहर चल पड़ी है यही कारण है की हमारे शहर और गाँव स्वच्छता की रैंकिंग में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

 

Website Exchange Offer
Ad by Konnekting

 

उन्होंने कहा की स्वच्छता में करनाल की इस छलांग के पीछे शहरवासियों और प्रशासन का बहुत बड़ा हाथ है। निरंतर जागरूकता और कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल हुआ है। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संकल्प से हरियाणा स्वच्छता के क्षेत्र में देश में एक मिसाल के रूप में उभर रहा है। हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जिसने स्वच्छ भारत मिशन की अलग इकाई का गठन किया और अब मंत्रालय की तर्ज पर स्टेट टास्क फोर्स की स्थापना कर उन्होंने इस विषय के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराया है।  सुभाष चंद्र ने कहा की जल्द ही देश हरियाणा के एक अलग स्वरूप को देखेगा। स्वच्छता अभियान को अब युद्द स्तर पर चलाया जायेगा जिसमे सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर इसे अमलीजामा पहनाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *