Breaking News
Home / Uncategorized / स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को समय रहते पूरा करे अधिकारी: संजय

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को समय रहते पूरा करे अधिकारी: संजय

पिहोवा 8 अगस्त: उपमंडल अधिकारी डा. संजय कुमार ने कहा कि पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह को लेकर उपमंडल प्रशासन द्वारा जहां तैयारियों की जा रही है वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थी व शिक्षक भी जमकर तैयारियां करने में लगे है।
एडीएम डा. संजय कुमार वीरवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत विद्यार्थियों व शिक्षकों को कुछ दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उपमंडलीय स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को लेकर दूसरे दिन की रिहर्सल पिहोवा की अनाजमंडी में की गई। इस रिहर्सल में स्कूली बच्चों, अध्यापकों तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी विभाग अपने-अपने कर्मचारियों को 15 अगस्त समारोह में शामिल होना सुनिश्चित करेंगे। इस समारोह में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए तथा समारोह स्थल पर प्लास्टिक का उपयोग नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वीरवार को अनाजमंडी पिहोवा में विभिन्न स्कूली बच्चों ने जमकर रिहर्सल की। इस अवसर पर डीएवी कालेज की लडक़ों की एनसीसी की टुकड़ी का नेतृत्व प्रमोद सिरोही ने किया तथा डीएवी कालेज की लड़कियों की एनसीसी की टुकड़ी का नेतृत्व शिवानी ने किया। इसी प्रकार राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पिहोवा की गल्र्ज गाईड की टुकड़ी का नेतृत्व प्रीति ने व इसी स्कूल की एनसीसी टुकड़ी का नेतृत्व काजल ने किया। राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय धूलगढ़ की स्काऊट की टुकड़ी का नेतृत्व राहुल ने किया। गीता माडल स्कूल की गाईड व बुलवुट की टीम का नेतृत्व सीमा ने तथा इसी स्कूल की कब और स्काऊट का नेतृत्व तुषार ने किया। बाबा श्रवण नाथ सीनियर सैकेंडरी स्कूल पिहोवा के बैंड का नेतृत्व सिमरनजीत कौर व अंजु ने किया। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *