पिहोवा 7 अगस्त: उपमंडल पिहोवा प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त समारोह को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पिहोवा अनाजमंडी में स्कूली बच्चों द्वारा कड़ा अभ्यास किया गया।
अनाजमंडी पिहोवा में रिहर्सल के पहले दिन बुधवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा खूब पसीना बहाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की गई। इन स्कूलों में गर्वमेंट गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल पिहोवा की गल्र्ज गाईड की टुकड़ी, जिसका नेतृत्व प्रीति ने किया। इसी स्कूल की एनसीसी टुकड़ी का नेतृत्व काजल ने किया। राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय धूलगढ़ की स्काऊट की टुकड़ी का नेतृत्व राहुल ने किया। बाबा श्रवण नाथ सीनियर सैकेंडरी स्कूल पिहोवा के बैंड का नेतृत्व सिमरन ने किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को हषौल्लास के साथ मनाने के लिए विभिन्न स्कूलों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस समारोह में प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों तथा अपने कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठï कार्य करने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के पीटीआई अमित कुमार, कुलदीप कुमार, राजेश शर्मा, रमन, पंकज कुमार, संदीप कुमार, कृष्ण कुमार, सुरेश कुमार, पुनीत कुमार, जगदीश कौर, आरती बजाज इत्यादि उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India