Breaking News
Home / Social / स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों को समर्पित 234वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों को समर्पित 234वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

कुरुक्षेत्र. स्वतंत्रता सेनानी टी पी कुमारन नायर और दिनेश गुप्त के बलिदान दिवस पर डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा द्वारा लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल कुरुक्षेत्र में 234वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य जगमोहन जी मुख्यातिथि थे. शिक्षाविद एवं प्रोफेसर राम रतन शर्मा ने शिविर की अध्यक्षता की जबकि केयूके लेखा अधिकारी सत्यनारायण वर्मा और शिक्षिका राजकुमारी पंवार विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे. शिक्षक डॉ. भारतेन्दु हरीश ने मंच का संचालन किया. शिविर के संचालन में विनोद भुक्कल, मिथुन, निकुंज ने विशेष सहयोग किया. मुख्यातिथि प्राचार्य जगमोहन ने कहा कि डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा का रक्तदान के प्रति बहुत ही सराहनीय प्रयास है. वे निरंतर रक्तदान के साथ साथ अनेक सामाजिक कार्यों में समाज सेवा के अग्रणी हैं. प्रोफेसर राम रतन शर्मा ने कहा कि आज तक भी रक्त का कोई अन्य विकल्प तैयार नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने रक्तदान की ऐसी अलख जगाई कि आज लोगों में रक्तदान का भय समाप्त हो गया है. वे युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत हैं. डॉ. विनोद तंवर की अध्यक्षता में गुरजिंद्र कौर और करनैल आदि ने रक्त संगृहीत किया. स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित रक्तदान शिविर में इन 22 युवाओं ने किया रक्तदान- सुभाष चंद, कुलविंद्र, प्रदीप कुमार, रोहित कुमार, कमल सैनी, संजय कुमार, सुखवीर, राजकुमार, प्रशांत शर्मा, विजय कुमार, जय कुमार, समीर, भीमराज, अमृत पाल सिंह, नवीन कुमार, रोहित, सोनू, हरदीप, मोहित, नरेंद्र कुमार और मोहित आदि.

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *