करनाल 7 जनवरी, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्रा ने सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करके सफाइ्र्र व्यवस्था का जायजा लिया। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वे निरीक्षण करने के बाद उपायुक्त डा० आदित्य दहिया से मिले और कार्यालयों की साफ-सफाई व्यवस्था के बारे में अवगत करवाया।
उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्रा सबसे पहले एसडीएम कार्यालय पहुंचे और वहां उपस्थित कर्मचारियों के पास रखे रंैक में रखी फाइलों को भी साफ-सुथरा रखें, इससे न केवल सरकारी डॉक्यूमेंट सुरक्षित रहते हैं बल्कि कर्मचारी भी धूल-मिट्टी से बचे रहते हैं और उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। उन्होंने शौचालयों का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई को लेकर असंतोष प्रकट किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि शौचालय साफ-सुथरें होंगे तो इनका प्रयोग करने वाले आम जन तथा कर्मचारी भी स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन का हिस्सा है, दैनिक दिनचर्या में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वस्थ कर्मचारी ही कार्यालयों में आम नागरिकों को बढिया सेवाएं दे सकते हैं, जिससे न केवल लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगे बल्कि सरकार की छवि में भी निखार आएगा।
उपाध्यक्ष ने इसके बाद ट्रेजरी कार्यालय का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए तथा स्वच्छता के महत्व को समझाया। उन्होंने ट्रेजरी कार्यालय के विशेषकर महिला शौचालय पर जब ताला लगा नजर आया तो उन्होंने काफी नाराजगी प्रकट की और सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि शौचालयों पर ताला लगाना अच्छी बात नहीं है। लघु सचिवालय में आम लोगों का भी आना जाना लगा रहता है, सभी की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य एवं स्वच्छता स्वंय सेवक तेजिन्द्र सिंह तेजी, स्वच्छता पे्रमी सुभाष त्रेहन, नवजोत सन्धु, विनोद कुमार, विपुल चौधरी, अंकित शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India