Breaking News
Home / Uncategorized / स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जल बचाने के संकल्प बोर्ड पर किए हस्ताक्षर, लोगों से किया जल बचाने का आह्वान

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जल बचाने के संकल्प बोर्ड पर किए हस्ताक्षर, लोगों से किया जल बचाने का आह्वान

कैथल, 12 जुलाई: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने जिला में चलाए जा रहे जन शक्ति अभियान के तहत जल बचाने के संकल्प बोर्ड पर हस्ताक्षर करके जिला के लोगों को जल संरक्षण अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल की महत्ता को समझते हुए एक महत्वकांक्षी कार्य जल शक्ति अभियान के रूप में चलाया है, जिसके तहत अधिक से अधिक जल संचयन की दिशा में कार्य किए जाएंगे। इस अभियान में अधिक से अधिक लोग अपनी भागीदारी करें और प्रकृति की अनमोल देन जल को बचाने की दिशा में कार्य करें। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिला में जल शक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए 4 लाख पेड़-पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आम जन को व्यर्थ में जल नही बहाने तथा जल संचयन के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला के सभी तालाबों की सफाई, उनकी क्षमता में बढ़ोत्तरी तथा सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है, ताकि मॉनसून के सीजन में अधिक से अधिक बरसात के पानी का संचयन किया जा सके। हस्ताक्षर अभियान के तहत लोगों को जल संरक्षण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के अलावा अन्य अधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *