Breaking News
Home / Social / हम सभी को अपने आस-पास के परिवेश को रखना चाहिए स्वच्छ: रोकी मित्तल

हम सभी को अपने आस-पास के परिवेश को रखना चाहिए स्वच्छ: रोकी मित्तल

कैथल, 2 जून: हरियाणा सरकार के एक और सुधार कार्यक्रम के निदेशक, रोकी मित्तल ने जिला में चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत वाल्मीकि चौक से खुराना रोड़ स्थित वार्ड नम्बर 4 तथा 3 में सफाई कर्मियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाकर आम जन को अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखने की प्रेरणा दी है। स्वच्छता जहां होती है, वहां ईश्वर का निवास होता है। अपने आस-पास सफाई रखें हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है कि स्वच्छता अभियान में जुड़कर प्रदेश की धरा को स्वच्छ बनाने का कार्य करें। प्रधानमंत्री का सपना तभी पूरा होगा, जब हम सब स्वच्छता जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़कर खुद सफाई करें। स्वच्छता का कार्य करने वाले सही मायने में समाज सेवा का कार्य करते हैं।

रोकी मित्तल ने सर्वप्रथम वाल्मीकि चौक पर स्थापित महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण करके स्वच्छता अभियान का आगाज किया। इसके बाद खुराना रोड़ स्थित वार्ड नम्बर 4 व 3 की गलियों में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने नगर परिषद के ठेकेदार के दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिए कि कूड़े का उठान समय से करें ताकि गंदगी ईधर-उधर न फैलें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश वासियों को भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन व्यवस्था दी है। प्रदेश से भाई भतीजावाद, क्षेत्र वाद को समाप्त करके समूचे प्रदेश का एक समान सर्वांगिण विकास किया है। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक मुद्दों को भी प्राथमिकता के आधार पर राज्य में लागू कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए सफाई अभियान से देश के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है। वो दिन दूर नहीं, जब प्रदेश व देश पूरी तरह से स्वच्छ होगा और दुनिया के सामने एक नई मिसाल पेश करेगा। इस मौके पर वार्ड के लोगों ने सीवरेज व्यवस्था तथा पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने के बारे में गुहार लगाई। एक ओर सुधार कार्यक्रम के निदेशक ने मौके पर ही उच्चाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। स्वच्छता अभियान के तहत कार्य कर रहे सफाई कर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए रोकी मित्तल ने सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय कुमार, तरसेम धनौरी, गुलाब सिंह, कुलदीप गर्ग, सूरज कल्याण, कपिल कल्याण, पंकज, प्रमोद कुमर, गंगा देवी, वर्षा, शशी, शिव कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *