Breaking News
Home / Events / हरियाणवी लोक रंग कार्यक्रम में दिखी प्रादेशिक संस्कृति की झलक

हरियाणवी लोक रंग कार्यक्रम में दिखी प्रादेशिक संस्कृति की झलक

हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कला एवं संस्कृति को विस्तार दिया जा रहा है। इसी श्रृंख्ला में मैक में आयोजित होने वाली साप्ताहिक संध्या में हरियाणवी लोक रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जींद से अंकित व उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर मुख्यअतिथि के रुप में पहुंचे। मंच का संचालन विकास शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देना है, जिसके लिए मैक द्वारा निरंतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति को बल दिया जा रहा है। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति शिवस्तुति की रही। जिसमें मनोज, महेंद्र, पंकज, विकास, रिचा, पलक, चंचल तथा रिहाना ने भांग रगड़ के पिया करुं मैं कुण्डी सोटे आला सूं पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं अगली प्रस्तुति में रागनी गायक रामकुमान ने हीर रांझा किस्से से रागनी कोण देरा बोल मेरे कवाड़ा नै तोड़ा सै रांझे फाटक खोल दे तेरी हीर हाथ जोड़ै सै गाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। हरियाणवी गीतों और नृत्यों से सजी शाम में महक मनू, शायना, रिचा तथा अन्य महिला कलाकारों ने घूमर नृत्य के माध्यम से हरियाणवी लोक संस्कृति की झलक दिखाई। वहीं पूजा तथा प्रिंयका ने अपनी गायकी में लोकगीत फूलां की बखेर होरी फेरे होण लागगे भाई तथा शमशाना मैं काले रे इक लावारिस दुखयारी का के माध्यम से सभी का मन मोहा। करतार सिंह व साथी कलाकारों ने पारम्परिक वाद्ययंत्रों पर लोकधुने सुनाकर भरपूर तालियां बटौरी। एक के बाद एक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को चार चांद लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मेरे पाछै पाछै आवण का भला कुण सा मतबल तेरा सै, मेरा दामण सिवांदे ओ नणदी के बीरा आदि गीतों पर किए गए नृत्यों ने भी खूब धूम मचाई। जहां एक और गायक कलाकार अपनी गायकी से सभी को मोहित कर रहे थे वहीं नृत्य कलाकारों ने भी सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति लोकनृत्य फाग की रही जिसमें कोठे चढ़ ललकारुं दिखे ओ मेरा दामण ल्याइये गीत पर नृत्य कलाकारों ने होली का रंग दिखाया। मुख्यअतिथि धर्मबीर मिर्जापुर ने सभी को सम्बोंधित करते हुए कहा कि कलाकार अपनी मेहनत को मंच पर लाकर संस्कृति की झलक दिखाने का प्रयास करता है। आधुनिक युग में जहां युवा पीढ़ी लोक संस्कृति से अनभिज्ञ होती जा रही हैं, वहीं लोक कलाकार अपने कार्यक्रम से प्रादेशिक रंगों को जीवंत रखे हुए हैं। मैक द्वारा आयोजित कार्यक्रम प्रदेश को अलग पहचान दिलाने में अपनी भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रदेश की संस्कृति को बचाए रखना हमारा पहला कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में नागेंद्र शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार जताया। इस अवसर पर संस्कार भारती से किरण गर्ग, सनातन विद्यापीठ टस्ट से शलिंद्र पराशर, शिवकुमार किरमिच, नरेश सागवाल, श्याम गुप्ता सहित कलाप्रेमी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *