लाडवा 29 जून: लाडवा विधायक डॉ पवन सैनी ने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा में दलाल, बिचौलियों को खत्म किया है तथा दूसरी सरकारों में केवल अपनों को रेवडिय़ां बांटी जाती थी, लेकिन हमने बिना पर्ची व खर्ची के प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। पिछली सरकार के कई नेताओं को जेल के रास्ते देखने पड़े हैं।
वे शनिवार को गांव रामपुरा, सिंबलवाल, सुनारियां, मर्चेहड़ी, कसीथल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। विधायक सैनी ने इन गांवों में करीब पचास लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य की घोषणा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए बधाई दी और विधानसभा चुनाव में दोबारा मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक सैनी ने कहा कि अन्य प्रदेश की प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यो का अनुशरण कर रहे है। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता का स्वार्थ सत्ता प्राप्त करना होता है और इस सत्ता के माध्यम से वे मैं, मेरा परिवार इसी सीमा तक बने रहते है जबकि भाजपा के कार्यकर्ता का यह टारगेट नहीं है। सता प्राप्त होती है तो वे यात्रा की शुरूआत मानते हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां ने राजनीतिक रुप से भेदभाव खड़े कर दिए। खासकर इलाके के भेदभाव। हम लोगों के जिलों और जातियों के हिसाब से नहीं बांटेंगे। आज हमसे कोई पूछे तो जुड़ाव इस प्रदेश से जोडक़र कहे कि मैं हरियाणवी हूं। मेरे मन में प्रदेश का गौरव खड़ा होना चाहिए। इस अवसर बाबैन मंडल अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री विकास जालखेड़ी, द्ब्रलॉक समिति मैंबर आश कुमार, डिंपल सैनी, बाबैन सरपंच सूर्या सैनी, रामशरण माजरा सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सैनी सहित भारी संक्चया में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फिर से बनेगी हरियाणा में भाजपा सरकार-
विधायक पवन सैनी ने कहा कि फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। पिछली बार जहां प्रदेश में भाजपा को 46 सीटें मिली थी लेकिन इस बार भाजपा को प्रदेश से 75 से अधिक सीटें मिलेगी। फिर से प्रदेश की जनता ने मनोहर लाल को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।
Post Now India Post Now India