Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा आगामी 5 सितंबर को जींद जिला से होते हुए कलायत विधानसभा के गांव कमालपुर के रास्ते से प्रवेश करेगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा आगामी 5 सितंबर को जींद जिला से होते हुए कलायत विधानसभा के गांव कमालपुर के रास्ते से प्रवेश करेगी

कलायत, 2 सितंबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा आगामी 5 सितंबर को जींद जिला से होते हुए कलायत विधानसभा के गांव कमालपुर के रास्ते से प्रवेश करेगी। इस जन आशीर्वाद यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा और मुख्यमंत्री आम जन को संबोधित करके उनसे आशीर्वाद लेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा के सभी स्थानों का दौरा उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने दौरा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा 20 अगस्त को जिला के गुहला, कैथल तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों से होकर निकली थी।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा गांव कमालपुर में पहुंचेगी, जहां पर इस यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गांव बड़सिकरी में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया जाएगा और उपस्थित जन समूह को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इसके उपरांत जन आशीर्वाद यात्रा मटोर गांव में पहुंचेगी। मटोर गांव से यह यात्रा कलायत की अनाज मंडी में पहुंचेगी, जहां पर उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। कलायत के बाद यह यात्रा गांव सिमला में पहुंचेगी। इस स्थान पर भी मुख्यमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। उपायुक्त ने दौरे के दौरान उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा से पहले सभी तैयारियां पूरी हो जानी चाहिए। लोक निर्माण विभाग तथा मार्किटिंग बोर्ड सड़कों को दुरूस्त करवाना सुनिश्चित करें। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा के रास्ते में बिजली की सभी तारों को दुरूस्त किया जाए।

इस अवसर पर कलायत उपमंडलाधीश विवेक चौधरी, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, धर्मपाल शर्मा, मुनीष कठवाड़, धर्मवीर डागर, संजय भारद्वाज, कमलेश ढांडा, शंकुतला वजीरखेड़ा, सुरेंद्र ढुल, सुरेश राविश, अजीत चहल, उमेश शर्मा, डीएसपी कुलवंत सिंह, विनोद कुमार, रविंद्र सांगवान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी, अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा, विरेंद्र चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *