Breaking News
Home / Uncategorized / जनता काम बताती रहे, पूरा करवाना हमारी जिम्मेदारी, सरकार के पास विकास कार्यो के लिए धन की नहीं कोई कमी, इंद्री में हुए है रिकार्ड विकास कार्य : मंत्री कर्णदेव काम्बोज

जनता काम बताती रहे, पूरा करवाना हमारी जिम्मेदारी, सरकार के पास विकास कार्यो के लिए धन की नहीं कोई कमी, इंद्री में हुए है रिकार्ड विकास कार्य : मंत्री कर्णदेव काम्बोज

इंद्री 2 अगस्त, हरियाणा के खाद्य,नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने सोमवार को गांव कलरा व शेखपुरा में करीब 40 लाख रूपये की लागत से बने विकास कार्यो का उद्घाटन किया और कहा कि जनता काम बताती रहे, पूरा करवाना हमारी जिम्मेदारी है। सरकार के पास विकास कार्यो के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

मंत्री ने गांव कलरा में करीब 28 लाख रूपये की लागत से बनी एससी व बीसी चौपाल तथा शमशान घाट के शैड व चारदीवारी का उद्घाटन किया। इसी प्रकार गांव शेखपुरा में 12 लाख रूपये की लागत से बनी गलियों व सामुदायिक केन्द्र की चारदीवारी के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि करीब पांच साल की अवधि में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए है। आने वाले चुनाव के दौरान विकास कार्यो की बदौलत ही जनता से वोट की अपील करेंगे। उन्होंने पूरे भरोसे और विश्वास के साथ कहा कि इस बार 75 पार विधानसभा की सीट जीतकर भाजपा एक नया रिकार्ड कायम करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में इंद्री क्षेत्र की हमेशा अनदेखी हुई है,जिसके कारण यह इलाका नौकरियों में तथा विकास के मामले में काफी पिछड़ा है, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ-सबका विकास के सिद्घांत पर चलते हुए प्रदेश की अढ़ाई करोड़ जनता की भलाई का काम किया है।
मंत्री काम्बोज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के किसानों के फसली ऋणों पर जुर्माना ब्याज राशि माफी करके एक बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के करीब 10 लाख किसानों के सहकारी बैंकों की 4750 करोड़ रूपये की ब्याज व जुर्माना माफी की घोषणा से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पांच साल के दौरान किसानों के लिए बड़े-बड़े ऐतिहासिक फैसले लेकर सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है, जिससे किसान आज खुशहाल और समृद्घ है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ- साथ व्यापारियों, उद्योगपतियों तथा मजदूरों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा गया।

इस अवसर पर सरपंच सोनिया, एसडीओ गौरव भारद्वाज तथा बीडीपीओ अंग्रेज सिंह सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उनके साथ थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *