Breaking News
Home / Education / हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ‘सक्षम घोषणा 2.0’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का आंकलन करने के लिए थर्ड पार्टी द्वारा आगामी 6 और 7 सितम्बर 2019 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ‘सक्षम घोषणा 2.0’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का आंकलन करने के लिए थर्ड पार्टी द्वारा आगामी 6 और 7 सितम्बर 2019 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा

चंडीगढ़, 2 सितंबर- हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ‘सक्षम घोषणा 2.0’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का आंकलन करने के लिए थर्ड पार्टी द्वारा आगामी 6 और 7 सितम्बर 2019 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के सरकारी स्कूलों में पूर्व में शुरू किए गए ‘सक्षम घोषणा’ कार्यक्रम के आठ राउंड सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद अब ‘सक्षम घोषणा 2.0’ नया कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके पहले राउंड की तैयारियां हरियाणा के विद्यालय शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि ‘सक्षम घोषणा 2.0’ में कक्षा तीसरी से आठवीं तक की सभी कक्षाओं को सम्मिलित किया गया है। तीसरी से पांचवी कक्षा तक के लिए हिंदी, गणित और ईवीएस विषय तथा छठी से आठवीं कक्षा तक के लिए हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक शिक्षा विषय शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का आकलन थर्ड पार्टी द्वारा करवाया जा रहा है। इस बार पहले राउंड की यह परीक्षा 6 और 7 सितम्बर 2019 को होगी। 

प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा रेंडम आधार पर 22 जिलों के 119 खण्डों में से चुने गए लगभग साढ़े पांच हजार विद्यालयों में ली जाएगी, जिसमें करीब पांच लाख विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार इस बात पर विशेष बल दिया जा रहा है कि परीक्षा पूरी तरह से नकल मुक्त हो तथा इसमें किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का इस्तेमाल न हो। जिला स्तर पर उडऩदस्तों का गठन किया गया है तथा किसी भी प्रकार की नकल की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पहली बार स्थानीय प्रशासन की ओर से हर परीक्षा-कक्ष में एक फील्ड इन्वेस्टिगेटर नियुक्त करने की योजना बनाई गई है। परीक्षा-संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित विद्यालय/ खंड को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग का पूरा ध्यान इस बात रहेगा कि परीक्षा तंत्र ऐसा हो कि विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर या सीखने के स्तर का आंकलन सही व सटीक लग पाए।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *