Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा सरकार की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है

हरियाणा सरकार की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है

कैथल, 30 जून: हरियाणा सरकार की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जोकि आगामी 3 जुलाई तक चलाया जाएगा। विभाग की भजन पार्टियां, अनुबंधित भजन पार्टियां गांव-गांव जाकर लोगों को लोक गीतों तथा विकासात्मक गीतों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दे रही हैं।

सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के मार्ग दर्शन में जिला में यह अभियान चलाया गया है। विभाग की 5 तथा सूचीबद्ध 5 भजन पार्टियों के माध्यम से जिला के सभी खंड कवर किए गए हैं। आगामी 3 जुलाई तक सभी गांवों, शहर के वार्ड को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी भजन पार्टियां एक दिन में दो कार्यक्रम दे रही हैं। इस विशेष प्रचार अभियान से जहां आम जन को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी मिल रही है, वहीं आम जन स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति आदि सामाजिक विषयों के बारे में जागरूक हो रहे हैं। जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग के क्षेत्रीय अमले के साथ-साथ सूचीबद्ध भजन पार्टियों द्वारा लोकशैली के माध्यम से आम जन को सरकार की उपलब्धियों तथा न्यूनतम योजनओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। भजन पार्टियां सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ समाजिक मुद्दों पर भी आम जनता को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। जल संरक्षण हेतू किए जाने वाले प्रयासों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें व्यर्थ में पानी नहीं बहने तथा जल के उचित उपयोग हेतू बताया जा रहा है। प्रचार के दौरान लोग सरकार की योजनाओं का व्याख्यांन सुनने में काफी रूचि दिखा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा सरकार की योजनाओं के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब भी ग्रामीणों को देकर उन्हें संतुष्ट किया जा रहा है। सरकार की योग्यता के आधार पर दिए जा रहे रोजगार की नीति से आम जन संतुष्ट है। सरकार की अन्य योजनाओं के साथ-साथ इस नीति की भी ग्रामीण भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *