करनाल 29 जून: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार यानि 30 जून को प्रात: 11 बजे करनाल के पंचायत भवन परिसर से करीब 95 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दौरे के दौरान 30 जून दिन रविवार को प्रात: 11 बजे पंचायत भवन से करीब 3 करोड़ 96 लाख रूपये की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे, इनमें 80 लाख 70 हजार रूपये की लागत से बनाए गए नगर निगम द्वारा शहर केनवनिर्मित 7 द्वार, मार्किटिंग बोर्ड द्वारा 2 करोड़ 11 लाख 51 हजार रूपये की लागत से गांव बांसा से जुण्डला तक की सडक़ तथा करीब 1 करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से गांव जुण्डला से कतलाहेड़ी तक की सडक़ का उद्घाटन शामिल है।
उपायुक्त ने बताया कि इसी दिन मुख्यमंत्री करीब 91 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इनमें नगर निगम द्वारा स्थानीय शिव कॉलोनी मेें करीब 70 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र, करनाल से इन्द्री मोड़ पर करीब 67 लाख 69 हजार रूपये की लागत से स्वं आत्म मनोहर मुनि जी महाराज की यादगार में द्वार, अमरूत स्कीम के तहत करीब 13 करोड़ रूपये की लागत से करनाल शहर व साथ लगते गांवो के लिए वाटर सप्लाई सिस्टम के कार्य, शहर की विभिन्न कॉलोनियों में करीब 36 करोड़ रूपये की लागत से सडक़ें व नालियों के कार्य, नगर निगम के बाहरी क्षेत्र में करीब 36 करोड़ 62 लाख रूपये की लागत से वाटर सप्लाई व इंटीग्रेटिड ड्रेन के कार्य तथा गांव सग्गा में 3 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से बनने वाली पीएचसी का शिलान्यास किया जाना शामिल है।
Post Now India Post Now India