Breaking News
Home / Uncategorized / एनडीआरआई में राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की तिमाही बैठक व पुरस्‍कार वितरण समारोह संपन्‍न

एनडीआरआई में राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की तिमाही बैठक व पुरस्‍कार वितरण समारोह संपन्‍न

राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. आर.आर.बी.सिंह की अध्यक्षता में संस्थान राजभाषा कार्यान्वयन समिति एवं पुरस्‍कार वितरण समारोह संपन्‍न हुआ। कार्यक्रम में संस्थान में अगले तीन माह के दौरान राजभाषा हिन्‍दी के प्रचार, प्रसार एवं कार्यान्वयन तथा वार्षिक कार्य-योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी मुद्दों एवं सुझावों पर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। निदेशक डा. आर.आर.बी.सिंह ने भाषा को संवाद का सशक्‍त औजार बताते हुए संस्‍थान के सभी प्रभागाध्‍यक्षों, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों से यह आग्रह किया कि वे अपने सरकारी कामकाज और अनुसंधान के कार्यों में राजभाषा को प्राथमिकता देते रहें। अपने अध्‍यक्षीय संबोधन में उन्‍होंने यह बताया कि एनडीआरआई भारत सरकार गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग के निर्देशानुसार संस्‍थान में सभी राजभाषा नीति एवं नियमों के अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है एवं कार्यालय प्रमुख के द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों के योगदान से ही इन नियमों की सार्थक अनुपालना संभव है। डा. आर.आर.बी. सिंह ने संस्‍थान की वर्ष 2017-18 की वार्षिक तकनीकी लेखन प्रतियोगिता की विभिन्‍न श्रेणियों के विजेता वैज्ञानिकों व तकनीशियनों को प्रमाणपत्रों से सम्‍मानित भी किया। संस्‍थान के उत्‍तम हिन्‍दी लोकप्रिय आलेख श्रेणी में डा. चित्रनायक को प्रथम पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ। डा. अश्विनी कुमार ने संस्‍थान बाह्य उत्‍तम हिन्‍दी लोकप्रिय आलेख श्रेणी, उत्‍कृष्‍ट हिन्‍दी शोध पत्र व उत्‍कृष्‍ट हिन्‍दी मोबाइल एप श्रेणी तीनों में प्रथम पुरस्‍कार अर्जित किया। डा. निशान्‍त कुमार ने उत्‍तम तकनीकी पुस्तिका श्रेणी का प्रथम व उत्‍कृष्‍ट हिन्‍दी मोबाइल एप श्रेणी का द्वितीय पुरस्‍कार प्राप्‍त किया। उत्‍कृष्‍ट हिन्‍दी फोल्‍डर श्रेणी का प्रथम पुरस्‍कार सहायक मुख्‍य तकनीकी अधिकारी मोहर सिंह व द्वितीय पुरस्‍कार डा. महेन्‍द्र सिंह ने प्राप्‍त किया। कार्यक्रम में वित्‍त नियंत्रक डी.डी.वर्मा, वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी विवेक पुरवार, प्रशासनिक अधिकारी राम निवास पांचाल सहित संस्थान के सभी प्रभागाध्‍यक्षों ने भाग लिया। समिति के सदस्‍य सचिव सहायक निदेशक राकेश कुमार कुशवाहा ने बैठक की कार्यसूची प्रस्‍तुत की।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *