Breaking News
Home / Education / हरियाणा सिविल सेवा अलाईड की प्रारम्भिक परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न, 2501 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

हरियाणा सिविल सेवा अलाईड की प्रारम्भिक परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न, 2501 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

कैथल, 31 मार्च : हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जिला में 12 शिक्षण संस्थानों में स्थापित 23 परीक्षा केंद्रों में प्रात: कालीन एवं सायं कालीन सत्रों में हरियाणा सिविल सेवा की प्रारंभिक लिखित परीक्षा को शांति पूर्वक सम्पन्न हो गई। इस परीक्षा को सुरक्षा के व्यापक प्रबंधों के बीच सम्पन्न करवाया गया। हरियाणा सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के दोनों सत्रों में 23 परीक्षा केंद्रों में 6 हजार 864 परीक्षार्थियों में से 2 हजार 501 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

         उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि हरियाणा सिविल सेवा की प्रारंभिक लिखित परीक्षा पर निगरानी के लिए जींद के उपायुक्त डा. आदित्य दहिया तथा कैथल की उपमंडलाधीश ईशा कंबोज को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था तथा अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह को इस लिखित परीक्षा हेतू नोडल अधिकारी बनाया गया था। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतू आयोग द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई थी। दोनों सत्रों आयोजित परीक्षा की निगरानी विडियोग्राफी तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई। परीक्षा केंद्रों के नजदीक जैमर लगाए गए तथा व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई। सुबह के सत्र में यह परीक्षा 10 से 12 बजे तक तथा सायं के सत्र में 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *