कुरुक्षेत्र 20 दिसंबर जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने हीरोईन सहित किया एक काबू I अपराध शाखा-1 ने प्रगट सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी मोलगढ पंजाब को हीरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है I यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गत दिवस अपराध शाखा -1 के प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह के नेतृत्त्व में उप निरीक्षक कर्ण सिंह, उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह, मुख्य सिपाही नरेश कुमार, मुख्य सिपाही हरप्रीत सिंह, चालक मुख्य सिपाही बलदेव सिंह व सिपाही प्रदीप सिंह की टीम 100 फुटा रोड नजदीक जिंदल चौक सेक्टर-3 के पास थी, कि अचानक एक नौजवान लड़का पैदल आता दिखाई दिया जो सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देख कर जैसे ही वापिस मुड़कर जाने लगा तो पुलिस पार्टी ने शक होने पर उसको काबू किया I जिसको चेक करने पर उसके कब्जा से पारदर्शी पोलीथिन से हीरोईन मिली जिसका वजन करने पर 15 ग्राम हुआI जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रगट सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी मोलगढ़ थाना जुल्का जिला पटियाला पंजाब बताया जिसके विरुद्ध थाना सदर पीपली में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया जिसको आज माननीय अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है I
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India