कुरुक्षेत्र 5 सितम्बर। जीवन के हर अंधेरे में रोशनी दिखाते हैं, सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं जीवन जीना सिखाते हैं। शिक्षक राष्ट्र की संपत्ति के निर्माता हैं बच्चों की रचनात्मक, अभिव्यक्ति और ज्ञान में प्रसन्नता जगाना शिक्षक की सर्वोत्तम कला है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान राजेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से किया व महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों का उज्ज्वल चरित्र, आदर्श जीवन तथा सदव्यवहार विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय होता है और उस को सुदृढ़ बनाने का दायित्व शिक्षकों पर होता है। उन्होने कहा कि शिक्षक अज्ञान का अंधेरा दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। वे सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं देते बल्कि जीवन जीना सिखाते हैं। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका, कविता व दोहों से शिक्षकों की महानता का गुणगान किया।
Post Now India Post Now India