Breaking News
Home / Uncategorized / राहगिरी का उद्देश्य जनता के बीच सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाना, राहगिरी से मिलती है जनता को प्रेरणा और अपनी प्रतिभा निखारने का मौका: एडीजीपी ओपी सिंह

राहगिरी का उद्देश्य जनता के बीच सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाना, राहगिरी से मिलती है जनता को प्रेरणा और अपनी प्रतिभा निखारने का मौका: एडीजीपी ओपी सिंह

करनाल 05 सितम्बर, मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी एडीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि सरकार और आम जनता के बीच सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाना, सामाजिक मुद्दों पर जनता को जागरूक करना तथा प्रतिभाशाली युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए प्लेटफार्म प्रदान करना ही राहगिरी शुरू करने का मुख्य उद्देश्य रहा है। इस राहगिरी में समाज के हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है जिससे आम जनता को कोई न कोई प्रेरणा मिलती हो।
ओपी सिंह ने वीरवार को चंडीगढ़ मुख्यालय से वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी ऐसे अधिकारी जो राहगिरी से जुड़े हैं, उनके साथ राहगिरी कार्यक्रम के आयोजन की समीक्षा कर रहे थे। इस राहगिरी कार्यक्रम का नोडल जिला के पुलिस कप्तान को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राहगिरी हर व्यक्ति की पहुंच का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में हर वह प्रतिभावान व्यक्ति शामिल हो सकता है जो समाज के लिए कुछ कहना चाहता है। यह ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर आपसी तालमेल से भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि राहगिरी कार्यक्रम के माध्यम से लोग अपना लाईफ स्टाईल बदल सकते हैं।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अधिक से अधिक विद्यार्थियों को राहगिरी में शामिल करने के लिए पीटीआई व डीपीआई को इसकी जिम्मेदारी दें। राहगिरी कार्यक्रम से पीटीआई और डीपीआई की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी मिलेगी वहीं बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। उन्होंने खेल अधिकारियों को कहा कि वह अपने कोच को निर्देश दें कि वह अपने खिलाडिय़ों को राहगिरी में लेकर आएं ताकि खिलाडिय़ों के प्रदर्शन से अन्य शामिल लोगों को भी प्रेरणा मिल सके। उन्होंने डीएसपी को निर्देश दिए कि उनकी राहगिरी में अहम जिम्मेदारी होती है, उन्हें कार्यक्रम से पहले स्टेज मैंटेन और ट्रैफिक व्यवस्था का ठीक से प्रबंध करना है और अपने एसएचओ को यह भी निर्देश देने हैं कि वह अपने क्षेत्र के कम से कम 50 लोगों से समन्वय स्थापित करें और कम से कम 10 से 20 लोगों को राहगिरी में भेजें।

ओपी सिंह ने कहा कि राहगिरी कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, यूनियन के लोगों, यूथ क्लबों, डांस अकादमियों, रोटरी क्लबों का भी सहयोग लें। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों को स्टेज दें ताकि वह अपनी प्रतिभा को सबके सामने लेकर आएं। आधुनिक युग में समय के अनुसार चलने की जरूरत है। नगरनिगम के उप – उपायुक्त धीरज कुमार ने करनाल जिले की उपलब्ध्यिों की जानकारी देते हुए कहा कि करनाल में राहगिरी कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाता है। अब तक करीब 210 बिना रूके कार्यक्रम हो चुके हैं। इसके लिए करनाल को सम्मानित भी किया जा चुका है। करनाल की राहगिरी अब परिवार तक पहुंच चुकी है। हर कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग भाग लेते हैं। इस राहगिरी कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कर्मचारी, अधिकारियों का विशेष सहयोग रहता है। इसके लिए मुख्यमंत्री के स्पेशल ऑफिसर ओपी सिंह ने करनाल को बधाई दी।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र चौधरी, जिला खेल अधिकारी राजीव कुमार, डीएसपी इंद्री रणधीर सिंह, डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा, शिक्षा विभाग के विज्ञान अधिकारी डा. सुशील, जिला पुलिस के टीईएएसआई सुरेश पुनिया, पुलिस पीआरओ अनिल कुमार भी शामिल थे।

बॉक्स: राहगिरी कार्यक्रम में हो वोट बनवाने और प्रयोग करने की पे्ररणा, राहगिरी कार्यक्रम आम जनता के लिए हो सकारात्मक – ओपी सिंह
मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी एडीजीपी ओपी सिंह ने अधिकारियों को कहा कि 8 सितम्बर की राहगिरी विशेष रूप से चुनाव से प्रेरित हो। इस राहगिरी के माध्यम से लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने और जिनकी आयु 18 वर्ष की है उनको वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया मूवमैंट, स्वच्छता, सडक़ सुरक्षा के नियमों संबंधी, जल बचाओ, पोलिथीन भगाओ, पर्यावरण, पौधा रोपण जैसे मुद्दों पर भी जनता का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। इस राहगिरी से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए इसके लिए सभी को तालमेल के साथ कार्यक्रम का करना चाहिए ताकि और अधिक ऊर्जा मिल सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *