करनाल 5 सितम्बर, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग तथा विमुञ्चत जाति, घुमन्तु, अर्धघुमन्तु व टपरीवास जातियों के छात्रों से डॉ. अबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के अतंर्गत जिनकी वार्षिक परिवारिक आय 4 लाख रूपय से अधिक न हो, वर्ष 2019-20 के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। छात्र विभागीय वैबसाइट 222.ह्यष्ड्ढष्द्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड.ष्शद्व पर जाकर आगामी 4 नवम्बर 2019 तक आवेदन करे ताकि विभाग जल्द से जल्द पात्र को प्रोत्सान राशि प्रदान कर सके।
यह जानकारी उपायुञ्चत विनय प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति हेतू पात्रता की शर्तों में विद्यार्थी का हरियाणा का मूल निवासी होने के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग तथा विमुक्त जाति, घुमन्तु, अर्धघुमन्तु व टपरीवास जातियों से सबंन्धित होना आवश्यक हैै। छात्रों को यह छात्रवृतियां मैट्रिक, बारहवीं तथा स्नातक कक्षाओं में सभी संकायों की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दी जाएंगी। यह छात्रवृत्तियां सभी सरकारी, गैर सरकारी, मान्यता प्राप्त स्कूलों, कॉलेजों, संस्थाओं एवं विश्व विद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए मैट्रिक कक्षा में शहरी क्षेत्र में 70 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ग्यारहवीं तथा सभी डिप्लोमा व सर्टीफिकेट कोर्सों के प्रथम वर्ष के दौरान 8000 रूपये प्रति वर्ष की दर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बारहवीं कक्षा में शहरी क्षेत्र में 75 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्र में 70 प्रतिशत हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्नातक के प्रथम वर्ष के दौरान कला संकाय तथा वाणिज्य, विज्ञान तथा सभी डिप्लोमा व सर्टीफिकेट कोर्सों के लिए 8000 रूपये प्रतिवर्ष, इंजीनियरिंग तथा अन्य तकनीकी, व्यावसायिक कोर्सों के लिए 9000 रूपये प्रतिवर्ष तथा मैडिकल एवं अन्य सम्बन्धित कोर्सांे के लिए 10000 रूपये प्रतिवर्ष की दर से छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्नातक में शहरी क्षेत्र में 65 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्नात्तकोतर के प्रथम वर्ष के दौरान कला,वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के लिए 9000 रूपये प्रतिवर्ष, इंजीनियरिंग तथा अन्य तकनीकी, व्यावसायिक कोर्सों के लिए 11000 रूपये प्रतिवर्ष एवं मैडिकल तथा सम्बन्धित कोर्सों के लिए 12000 रूपये प्रतिवर्ष की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
Post Now India Post Now India