करनाल 3 जनवरी, हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस.ढेसी ने प्रदेश के सभी उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि प्रदेश में 5 व 6 जनवरी को होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा शान्तिपूर्ण रूप से आयोजित की जाए, सभी अधिकारी आपसी तालमेल से सजग रहकर काम करें।
मुख्य सचिव डी.एस.ढेसी ने वीरवार को चंडीगढ मुख्यालय से प्रदेश के सभी जिलों में लेवल-1 से 3 की अध्यापक पात्रता परीक्षा को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त व पुलिस अधीक्षकों को अवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कई प्रकार की दलाल हावी हो जाते हैं, ऐसे दलालों को पकडऩे के लिए पुलिस बल को सजग रहने की जरूरत है। यह परीक्षा दो सत्रों में करवाई जाएगी। इस परीक्षा में विशेष बात यह है कि यह प्रदेश के सभी जिलों में करवाई जाएगी और अध्यापकों की नियुक्ति के लिए इस परीक्षा के पास शर्त है, योग्य परीक्षार्थी परीक्षा पास करें, इसका विशेष ध्यान रखना है। मुख्यसचिव ने सभी अधिकारियों को कहा कि गत दिनों भी हुई चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा व पुलिस की लिखित मेघा परीक्षाओं में सफल आयोजन किया गया, सभी बधाई के पात्र हैं।
पुलिस महानिदेशक हरियाणा बीसी सन्धु ने अध्यापक पात्रता परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रदेश के पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस परीक्षा के दौरान शहरो में भारी भीड़ होगी, यातायात की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाए। किसी प्रकार की भी सोशल मीडिया की अफवाह पर विशेष ध्यान रखा जाए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन जगबीर सिंह ने अध्यापक पात्रता परीक्षा की बोर्ड द्वारा की गई तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड द्वारा प्रदेश के सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक प्रबन्ध किए गए हैं, इस परीक्षा को नकलरहित बनाने के लिए विशेष उडऩ दस्ते लगाए गए हैं तथा जिला स्तर पर भी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक का उडऩ दस्ता रहेगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 2 उडऩ दस्ते जरूर भ्रमण केरंगे। केन्द्रों में करीब 13 जैम्बर व 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर ध्यान रखा जाए। इस परीक्षा में प्रदेश के करीब 3 लाख 76 हजार परीक्षार्थी पेपर देंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी से हाजरी लगाई जाएगी और मोबाइल आदि का प्रतिबंध रहेगा। जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम डीइओ के कार्यालय में शीघ्र ही स्थापित किए जाएगें।
इस मौके पर ए.सी.एस. पी.के. दास ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वें अध्यापक पात्र परीक्षा के सफल आयोजन बारे सजग रहें। परीक्षा में जो भी दौरान नेत्रहीन दिव्यांग परीक्षार्थी आता है उसको अलग से समय दिया जाएगा और परीक्षा के दौरान जो भी परीक्षार्थी कुछ समय परीक्षा में बैठकर बीमारी का बहाना बनाकर परीक्षा छोडऩा चाहता है ऐसे परीक्षार्थी की बीमारी का ईलाज पुलिस की देखरेख में हो ताकि परीक्षार्थी अन्य किसी को परीक्षा में आए प्रश्न की जानकारी ना दे सके।
इस मौके पर उपायुक्त डा० आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भोरिया, सीटीएम डा० अनुपमा सांगवान, जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वर मान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल, उप-जिला शिक्षा अधिकारी सपना जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India