Breaking News
Home / Uncategorized / असंध शहर में विर्क पैलेस के पास की कॉलोनी अवैध, आम जनता से अपील कोई ना खरीदे प्लाट, शीघ्र ही अवैध निर्माण गिराया जाएगा: जिला नगर योजनाकार विक्रम सिंह

असंध शहर में विर्क पैलेस के पास की कॉलोनी अवैध, आम जनता से अपील कोई ना खरीदे प्लाट, शीघ्र ही अवैध निर्माण गिराया जाएगा: जिला नगर योजनाकार विक्रम सिंह

करनाल 27 मई: जिला नगर योजनाकार विक्रम सिंह ने बताया कि असंध शहर में करनाल रोड़ पर विर्क पैलेस तथा यश होटल के बीच में खाली पड़ी जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। इस स्थल पर नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा चण्डीगढ़ की अनुमति से लाईसेंस नही दिया गया है। यह कॉलोनी पूर्ण रूप से अवैध है। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को इस कॉलोनी में प्लाट खरीदकर अपना पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी तथा अवैध निर्माण भी गिराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिस जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है, यह जमीन खसरा नम्बर 165/11, 19/2, 20 मोजा असंध में पड़ती है। उन्होंने बताया कि इसके भूमालिको के विरूद्ध अर्बन एरिया एक्ट-1975 के तहत कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस व गिराने बारे आदेश जारी किए जा चुके हैं। इस अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को भी शीघ्र गिराया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *