Breaking News
Home / Sports / खेल विभाग द्वारा युवा जागरूक कैम्प 29 व 30 मई को एसबीएस स्कूल में

खेल विभाग द्वारा युवा जागरूक कैम्प 29 व 30 मई को एसबीएस स्कूल में

करनाल 27 मई: जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुमन सैनी ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा जिला मुख्यालयों पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव पर जागरूकता के सम्बंध में 29 व 30 मई को एसबीएस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल रेलवे रोड़ करनाल में सैमीनार का आयोजन किया जाएगा। इस सैमीनार में जिलेभर से 50 युवक भाग लेंगे। इस सेमीनार में उच्च अधिकारियों द्वारा युवाओं को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भविष्य में ग्रामीण स्तर पर मुख्य प्रेरक के रूप में प्रशिक्षित किया जाना है।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *