Breaking News
Home / Uncategorized / आईटीआई करनाल में नैतिक मूल्यों पर आधारित विषय पर एक ओपन हाउस का आयोजन किया गया

आईटीआई करनाल में नैतिक मूल्यों पर आधारित विषय पर एक ओपन हाउस का आयोजन किया गया

करनाल 28 अगस्त, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद जिला शाखा, करनाल ने चाइल्ड लाइन 1098 व् परिवार परामर्श केंद्र की मदद से द्वारा बुधवार को आईटीआई करनाल में नैतिक मूल्यों पर आधारित विषय पर एक ओपन हाउस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीसीडबल्यूओ करनाल विश्वास मालिक ने बताया की इस कार्यकम का मुख्य उदेश्य समाज में गिरते नैतिक मूल्यों के कारण होने वाले सामाजिक अपराधों को रोकने के लिए युवा शक्ति को इन अपराधों के प्रति जागरूक करना और इन्हें रोकने में अपनी सशक्त भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डायरेक्टर नव जीवन ज्योति स्कूल सुशील कुमार शर्मा ने बच्चों को अपने जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाने की जरूरत को बल देते हुए कहा कि हमारा दृष्टिकोण ही हमारी सफलता का द्योतक होता है। डायरेक्टर, गोल्डन पब्लिक स्कूल सुरजीत सिंह सुभरी ने बच्चों को स्वावलंबी बनने के लिए आत्म निरीक्षण करके अपने लक्ष्य निर्धारित करने व लक्ष्य प्राप्ति के लिए नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए सकारात्मक प्रयास करने की प्रेरणा दी। संयोजक चाइल्ड लाइन श्रीमती कविता द्वारा समाज में बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098 का इस्तेमाल करने की जानकारी बहुत आसान और सरल तरीके से दी, साथ ही टीम मेम्बर सरोज और सुखविंदर द्वारा भी बच्चों को जागरूक किया गया और बच्चों को 1098 से सम्बंधित पम्फलेट, स्टीकर और की-रिंग भी वितरित किये गए। परामर्शक, परिवार परामर्शक केंद्र सुषमा मान ने समाज की प्रथम इकाई परिवार को अच्छी प्रकार से परिचालन करने में नैतिक मूल्यों की आवश्यकता के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को समाज में आने वाली भावी दंपत्तियों की जिम्मेदारी के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में चाइल्ड लाइन डायरेक्टर व चाइल्ड लाइन टीम द्वारा प्रिंसिपल, आईटीआई बलदेव सिंह को चाइल्ड लाइन का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 600 बच्चों व आईटीआई का स्टाफ शामिल रहा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *