कैथल 28 अगस्त: 54वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन्न अवसर पर हैंडबॉल, जुड्ड तथा क्रिकेट की प्रति स्पर्धाओं के फाईनल मुकाबले हुए, जिसमें खिलाडिय़ों ने अपने दमखम का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के खिताब को जीतने का काम किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि लड़कों की हैंडबाल प्रतियोगिता में कैथल ने पहले स्थान पर रहकर बाजी मारी, दूसरे स्थान पर सोनीपत की टीम तथा तीसरे स्थान पर हिसार की टीम रही। लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी पहले स्थान पर कैथल की टीम प्रथम, जींद की टीम द्वितीय तथा हिसार की टीम तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरूग्राम ने पहला, कुरूक्षेत्र ने दूसरा तथा फरीदाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता टीमों के खिलाडिय़ों को वाईसीओ कर्मचंद ने नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि पहले स्थान पर आने वाली टीमों के सभी खिलाडिय़ों को एक हजार रुपए, दूसरे स्थान पर आने वाले सभी खिलाडिय़ों को 750 रुपए तथा तीसरे स्थान पर आने वाली टीम के सभी खिलाडिय़ों को 500 रुपए नकद राशि ईनाम स्वरूप दी गई। इस मौके पर राजबीर सिंह, ईश्वर ढांडा, रामेश्वर धारीवाल, सतपाल सिंह, दलबीर नैन, रमेश कुमार, विजय कुमार, भूप सिंह, मोहन, राज सिंह आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India