Breaking News
Home / Events / आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को एक त्यौहार की तरह उत्साह से मनाया जाएगा: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को एक त्यौहार की तरह उत्साह से मनाया जाएगा: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 29 जुलाई: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को एक त्यौहार की तरह उत्साह से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन पुलिस लाईन मैदान में किया जाएगा। सभी संबंधित विभाग निर्धारित समय तक स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि इस समारोह को राष्ट्रीय पर्व की गरीमा के अनुरूप मनाया जा सके। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेना सुनिश्चित करें। फुल ड्रैस अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर पुलिस लाईन मैदान में होगा।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संदर्भ में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए परेड का पूर्वाभ्यास 5 से 8 अगस्त को किया जाएगा। समारोह में मास पीटी शो में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों का पूर्ण अभ्यास करवाया जाए ताकि उनके प्रदर्शन में एक रूपता आ सके। रिहर्सल व समारोह के दौरान महिला एवं पुरुषों हेतू अस्थाई शौचालयो की व्यवस्था जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी तथा स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलैंस सहित डॉक्टरों की टीम भी इन दिनों तैनात रहेगी। बच्चों को समारोह स्थल तक लाने ले जाने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन महाप्रबंधक द्वारा बसों की समुचित व्यवस्था की जाएगी। अंतिम पूर्वाभ्यास एवं मुख्य समारोह के दौरान 15 अगस्त को सभी विभागाध्यक्ष कर्मचारियों सहित उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे, जिनके चयन के लिए उच्चाधिकारियों की समिति बनाई गई है, जो 5 अगस्त को हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हॉल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन करने उपरांत टीमों का चयन करेंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मैदान में कार्यक्रम के लिए बनाए गए मुख्य मंच, सलामी मंच का निरीक्षण करके ठीक करवाया जाए। परेड मैदान में गड्ढों में मिट्टी डलवाने का कार्य भी लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जाएगा। समारोह स्थल पर रेलिंग व बैरिकेडिंग का प्रबंध भी लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। विभाग द्वारा संबंधित सड़कों की मुरम्मत तथा सांकेतिक चिन्ह ठीक करवाए जाएं। परेड में भाग लेने वाली टुक्डि़यों की रिहर्सल पुलिस उपाधीक्षक की देखरेख में करवाई जाएगी। उन्होंने जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक को समारोह में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों के लिए मिठाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। समारोह के लिए निमंत्रण पत्र छपवाने का कार्य जिला नाजर द्वारा किया जाएगा। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों / युद्ध विधवाओं को समारोह स्थल तक लाने-ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। राष्ट्रीय गान का समुचित प्रबंध जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई तथा चूना डालने का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। रिहर्सल के दौरान बच्चों की रिफ्रेशमैंट का प्रबंध मार्केट कमेटियों द्वारा किया जाएगा।

बिजली विभाग द्वारा अंतिम पूर्वाभ्यास तथा 15 अगस्त को बिजली की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीआईपी शौचालय, स्वतंत्रता सेनानियों /युद्ध विधवाओं हेतू अस्थाई शौचालयों के साथ-साथ पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था भी करवाई जाएगी। आईसीडीएस विभाग की कार्यक्रम अधिकारी रंगोली का कार्य जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से करेंगी। नगर परिषद द्वारा झंडों का प्रबंध किया जाएगा। समारोह के लिए वाटर प्रूफ शामियाने तथा माईक सर्विस के ऊपर वाटर प्रूफ शामियाने का प्रबंध नगराधीश की देख-रेख में किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा समारोह स्थल को जाने वाले मार्गों पर स्वागत गेट भी स्थापित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशंसा पत्रों हेतू विभागाध्यक्ष द्वारा 6 अगस्त तक निर्धारित प्रोफार्मा अनुसार सिफारिश भिजवाई जाएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज, नगराधीश विवेक चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक कुलवंत सिंह, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, रोडवेज जीएम रामकुमार, तहसीलदार चेतना चौधरी, नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, बीडीपीओ सुमित चौधरी, रोजी, जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा, डीडीए पवन शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही, पीओ रणु पसरीचा, कार्यकारी अभियंता राजकुमार, प्रशांत, बनारसी दास, जिला कल्याण अधिकारी सीमा, लव शर्मा, महिपाल पठानिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

किसानों को मुनाफा कमाने के लिए अच्छी किस्म के गन्ने के बीज का करना चाहिए प्रयोग: बलजिन्द्र सिंह

कुरुक्षेत्र 25 अप्रैल । सहायक गन्ना विकास अधिकारी डा. बलजिन्द्र सिंह ने दी किसानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *