Breaking News
Home / Uncategorized / स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हो भव्य व गौरवशाली: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हो भव्य व गौरवशाली: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

रनाल 29 जुलाई: स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार को जिला अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस समारोह को भव्य व शानदार तरीके से मनाने के लिए अभी से अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दें। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी करनाल में मनाया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गठित कमेटी के इंचार्ज एडीसी होंगे, इस कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बतौर सदस्य होंगी,जो कि टीमों का चयन करेंगी। शहीदी स्मारक पर फू लों व सजावट का कार्य हुडा सम्पदा अधिकारी करेंगे जबकि यहां पर डीईओ और पीओआईसीडीएस रंगोली करवाना सुनिश्चित करेंगी तथा ईओ नगर निगम शहीदी स्मारक की सजावट और रंग-बिरंगे झंडो तथा सफाई की समुचित व्यवस्था करेंगे। समारोह में माईक सर्विस का कार्य डीआईपीआरओ की देख रेख में होगा। रिहर्सल शुरू होने से समारोह सम्पन्न होने तक बच्चों को लाने व ले जाने के लिए बसों का प्रबंध जीएम रोडवेज व आरटीए सैक्ट्ररी करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में परेड निरीक्षण, मुख्य अतिथि का भाषण और विभिन्न टुकडिय़ों का मार्च मास्ट होगा। मार्च पास्ट, पुलिस, एन.सी.सी व एन.एस.एस इत्यादि की टुकडिय़ा भाग लेगीं। भिन्न-भिन्न स्कूलों के बच्चों का सामुहिक पी.टी.शो होगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों तथा समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों के नाम आगामी 9 अगस्त तक नगराधीश नवीन आहूजा के पास अवश्य भेज दें, इसके बाद किसी भी नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। करनाल की नई अनाज मंडी में परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली टीमों का 8 अगस्त को प्रथम पूर्वाभ्यास,10 अगस्त को द्वितीय पूर्वाभ्यास तथा 13 अगस्त को परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फुल ड्रैस फाईनल रिहर्सल होगी। रिहर्सल के दिनों में भी बच्चों को रिफ्र ेसमेंट दी जाए।
डीसी ने अधिकारियों को डयूटी बतातें हुए कहा कि जन स्वास्थय विभाग पीने के पानी तथा शौचालय की व्यवस्था, पुलिस विभाग ट्रैफिक कंट्रोल व सुरक्षा के इंतजाम करेगा तथा सिविल सर्जन एम्बुलैंस व फस्ट ऐड की व्यवस्था करेगी। बैरीकेटिंग पुलिस विभाग के निर्देशानुसार होगी तथा बिजली विभाग बिजली आपूर्ति व जनरेटर की व्यवस्था करेगा। कार्यक्रम में सैनिक स्कूल मार्च पास्ट में बैंड की भूमिका निभाएगा। उपायुक्त ने यह भी बताया कि असंध, घरौंडा व इन्द्री उपमंडल में भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक, नगराधीश नवीन आहूजा, जिला राजस्व अधिकारी श्याम लाल सहित सभी अधिकारी व शिक्षण संस्थाओं और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बॉक्स: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जल संचय की रहेगी धूम – उपायुक्त विनय प्रताप सिंह
उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश भक्ति के साथ-साथ जल संचय पर आधारित नृत्य व संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे ताकि आम जनता को जल के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके।

बॉक्स: स्वतंत्रता दिवस पर नगरनिगम और नगरपालिकाओं के सफाईकर्मियों को भी किया जाएगा सम्मानित – उपायुक्त
उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है कि जिन्होंने पिछले एक साल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है। उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों को भी शामिल करें जिन्होंने सफाई के क्षेत्र में काम किया है, इनमें नगरनिगम से 5 व सभी नगरपालिकाओं से 1-1 सफाईकर्मियों को शामिल किया जाए। इसके अतिरिक्त हर ब्लॉक से 1-1 अध्यापक व प्रत्येक कॉलेज से 1-1 प्राध्यापक को शामिल किया जाएगा।

बॉक्स: जिले की सीएसआर बढ़ाने वाली संस्थाओं को किया जाएगा सम्मानित – उपायुक्त विनय प्रताप सिंह
उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस पर ऐसी सामाजिक व व्यावसायिक संस्थाओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है जिन्होंने जिले की सीएसआर को बढ़ाने में सहयोग किया हो।

बॉक्स: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में केन्द्रीय व जवाहर नवोदय के विद्यार्थी भी होंगे शामिल – डीसी
उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस पर केन्द्रीय स्कूल हरसिंहपुरा व करनाल तथा जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा के विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाए। इसके अलावा मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए स्कूल व कॉलेज एम्बैसडर की टुकड़ी प्रजातंत्र के प्रहरी के तौर पर शामिल की जाए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *