कुरुक्षेत्र 5 मार्च हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर लगने वाली आदर्श चुनाव आचार संहिता से पहले चुनावों से सम्बन्धित सभी तैयारियों को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
सीईओ राजीव रंजन मंगलवार को देर सायं चंडीगढ़ से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले सीईओ राजीव रंजन ने 1950 पर पूरे प्रदेश में रोजाना 30 से 40 हजार वोट से सम्बन्धित कॉलस आने पर सभी को बधाई दी तथा प्रदेश में कुरुक्षेत्र सहित 5 जिलों को सही डाटा अप टू डेट तैयार करने पर सराहना भी की है। इस दौराना उन्होंने फार्म नम्बर 6, 7, 8, 8ए, 6ए से सम्बन्धित फीडबैक हासिल की और प्रत्येक जिले के अधिकारी को इन फार्माे से सम्बन्धित लम्बित कार्यो को आगामी 10 दिनों के अंदर पूरा करने के आदेश भी दिए।
उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दलों के माध्यम से मतदाता सूचियों की त्रुटियों को ठीक करने का काम करे और सभी से बैठक कर इस बारे जागरुक करने का भी काम करे। उन्होंने डीएससी, लॉजिकल डाटा के बारे में फीडबैक लेते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों के सेक्टर अधिकारियों को विशेष ट्रेनिंग दे और मैजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति कर सूचि पहुंचाना सुनिश्चित करे। सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों की योजना तैयार करके आगामी 7 दिनों तक रिपोर्ट करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में प्रेजाडिंगी अधिकारी को अच्छी तरह से ट्रेनिंग दे, जब अच्छी गुणवता की टे्रनिंग दी जाएगी तो चुनावों में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। इसी प्रकार से माईक्रो आब्जर्वर की सूचि तैयार करने तथा आगामी एक सप्ताह में कलैक्शन और ड्रिस्ट्रीब्यूटर सेंटर की भी रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए है। इस मौके पर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, एडीसी पार्थ गुप्ता, एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम संयम गर्ग, नगराधीश अनिल यादव, चुनाव तहसीलदार संदीप, डीआईओ विनोद सिंगला, काननूगो सुभाष, राजेश, नीलम सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र में एक बूथ को बनाएंगे मॉडल बूथ
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में एक बूथ को मॉडल बूथ बनाया जाएगा और एक बूथ को महिलाओं का बूथ बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस जिले में कुल 17 हजार 714 फार्म प्राप्त हुए और इनमें से 16 हजार 442 को डिजीटाईड कर दिया गया है।
Post Now India Post Now India

