कुरुक्षेत्र 5 मार्च: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से 31 जनवरी 2019 को मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया था, इन सूचियों का सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अवलोकन करके गलतियों की शुद्घि करवा सकते है। इसके लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को एक ओर मौका दिया जा रहा है।
उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में राजनैतिक प्रतिनिधियों से कहा कि आपके क्षेत्र में जिनकी वोट ना बनी हो उसके बारे में भी बताए तथा जो मतदाता शिफ्ट हो चुके है और जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनकी सूचि भी आप अपने स्तर पर तैयार करके चुनाव कार्यालय में दे।
उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में जो दिव्यांग मतदाता है, उनकी सूचि चुनाव कार्यालय में दे दे ताकि उनको घर से बूथ तक लेकर आने व वापिस छोडऩे तक की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि आप अपने-अपने क्षेत्र से सम्बन्धित बीएलए की सूचि दे दे ताकि समय रहते सारा कार्य पूरा किया जा सके। शहर में जहां 1400 से अधिक मतदाता होंगे वहां अलग बूथ बनाया जाएगा और गांव में जहां 1200 से अधिक मतदाता होंगे वहां पर भी अलग बूथ बनाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी फर्जी मतदाता की जानकारी आपको मिलती है तो उसकी भी सूचना दे तथा अपने आसपास के लोगों को मतदान से सम्बन्धित जागरुक करे ताकि हर पात्र मतदाता चुनाव के दिन वोट डाल सके।
Post Now India Post Now India
