करनाल 17 जून: हरियाणा के खादय, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज व पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल ढांडा ने पार्टी के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा करवाए गए विकासात्मक कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाए हैं। लोकसभा के चुनाव में जनता ने उन विकास कार्यों पर ही मोहर लगाई है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी 75 प्लस सीटें जीतेगें।
मंत्री कर्णदेव काम्बोज व विधायक महीपाल ढांडा सोमवार को स्थानीय पी.डब्बलू.डी. विश्राम गृह में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा तथा मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधी नए विकास कार्यों के प्रस्ताव मंडलाध्यक्षों से ले रहे थेे, इसके अलावा स्मार्ट सिटी परियोजना पर भी चर्चा की। इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, असंध के विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क,नीलोखेडी के विधायक भगवानदास कबीर पंथी, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, मेयर रेणूबाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा व राजबीर शर्मा, समाजसेवी बृज गुप्ता, मंडलाध्यक्ष अमर ठक्कर, दीपक गुप्ता, प्रवीन लाठर, देवेन्द्र कामरा, नंदलाल पांचाल, कवलजीत मंढान, अमनदीप सिंह विर्क, सुरेन्द्र राणा,यादविन्द्र गुलाब कश्यप, महीपाल राणा मुनक, दीपक बंसल, रविन्द्र त्यागी, गुरबख्शीश सिंह लाडी, ईशम सिंह, जोगिन्द्र सिंह और महीपाल राणा विशेष तौर पर समीक्षा बैठक में उपस्थित रहें।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि ओएसडी अमरेन्द्र सिंह व सभी विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर चर्चा की और जो कार्य पूरे हो चुके हैं तथा जो शेष रह गए है, इसकी रिपोर्ट बनाई गई। इसके अलावा मंडलाध्यक्षों से नए विकास कार्यों के प्रस्ताव भी लिए। इन सभी कार्यों की रिपोर्ट तैयार करके जल्द ही मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी ताकि नए विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत करवाई जा सके।
Post Now India Post Now India