Breaking News
Home / Uncategorized / आम चुनाव 2019 के लिए गठित विभिन्न टीमों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे हर समय सतर्क रहें तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें

आम चुनाव 2019 के लिए गठित विभिन्न टीमों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे हर समय सतर्क रहें तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें

कैथल, 11 मार्च ( ) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने आम चुनाव 2019 के लिए गठित विभिन्न टीमों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे हर समय सतर्क रहें तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें। सी विजील एप पर प्राप्त हर शिकायत का गंभीरता पूर्वक निर्धारित समयावधि 100 मिनट में निपटारा सुनिश्चित करें।

डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव के दृष्टिगत गठित की गई विभिन्न समितियों के अधिकारियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जगदीप सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा फ्लाईंग स्कवॉड, वीडियो स्टैटिक सर्विंलैंस आदि टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों के अधिकारी 24 घंटे सतर्क रहें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सी विजील एप सक्रीय कर दिया गया है। सभी अधिकारी पॉवर बैंक या मोबाईल चार्जर भी साथ रखें तथा जीपीएस लोकेशन हमेशा ऑन रखें। सभी अधिकारी अपने मोबाईल पर सी विजील एप डाउनलोड करें तथा इस एप पर प्राप्त होने वाली हर शिकायत का समय पर निपटारा करें। सहायक रिटर्निंग अधिकारी समय पर संबंधित शिकायत का निपटारा सुनिश्चित करेंगे तथा वे इस एप पर निरंतर निगरानी रखेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी इस एप पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे की निगरानी की जाएगी।

जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तीन एप शुरू की गई हैं। प्रथम एप नागरिकों के लिए सी विजील एप शुरू की गई है, जिसमें नागरिक चुनाव के संदर्भ में ऑनलाईन शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। दूसरी एप राजनैतिक दलों के लिए शुरू की गई है। इस एप के माध्यम से राजनीतिक दल हर प्रकार की अनुमति प्राप्त करने के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे तथा इन आवेदनों का निपटारा भी ऑनलाईन किया जाएगा। आयोग द्वारा चुनाव के संदर्भ में प्रतिक्रिया एवं सुझाव के लिए समाधान एप भी शुरू की गई है।

उन्होंने सी विजील एप के संदर्भ में बताया कि नागरिक अपनी पहचान को सार्वजनिक करते हुए अथवा पहचान गुप्त रखते हुए अपनी शिकायत फोटो या वीडियो के रूप में ऑनलाईन अपलोड कर सकते हैं, जिसका समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा 100 मिनट में किया जाएगा। इस एप पर शिकायत प्राप्त होते ही जिला नियंत्रण केंद्र से संबंधित फ्लाईंग स्कवायॅड टीम के पास संदेश जाएगा, जो 30 मिनट में संबंधित स्थल पर पहुंचकर शिकायत के तथ्यों की जांच करेगी तथा ऑनलाईन अपनी रिपोर्ट अपलोड करेगी। संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को 100 मिनट के अंदर इस शिकायत के संदर्भ में उचित निर्णय लेते हुए इसका निपटारा करना होगा।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, उपमंडलाधीश ईशा कंबोज एवं संजय कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जगदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी व विभिन्न टीमों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *