Breaking News
Home / Uncategorized / उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि गांव नंदसिंह वाला की जमा बंदी 10 दिनों में ऑनलाईन किया जाना सुनिश्चित किया जाए

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि गांव नंदसिंह वाला की जमा बंदी 10 दिनों में ऑनलाईन किया जाना सुनिश्चित किया जाए

कैथल, 27 मार्च: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि गांव नंदसिंह वाला की जमा बंदी 10 दिनों में ऑनलाईन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ-साथ जिला के बकाया 979 इंतकालों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए।

डॉ. प्रियंका सोनी बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री के कार्य को समयबद्घ किया जाए और उसकी डिलीवरी संबंधित तक प्रतिदिन पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। जितनी भी सरकारी भूमि है, उन सभी को एएमसैल पर अपलोड किया जाए। जिन विभागों ने अभी तक इस सैल पर भूमि के रिकार्ड को अपलोड नहीं किया है, उन सभ संबंधित विभागों से रिपोर्ट लेकर इस कार्य को पूरा किया जाए। राजस्व विभाग के जितने भी कोर्ट केस हैं, उन सभी को अपलोड करके विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि अगर किसी भूमि पर अवैध कब्जा है, तो उसे जल्दी हटवाया जाए। ई-गिरदावरी के कार्य को निश्चित समय अवधि में पूरा किया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि विभाग से संबंधित सभी कार्यों को तय समय अवधि पूरा करके उसे सरल पोर्टल पर भी अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मुस्तैद रहें। कोई भी चुनाव संबंधि सूचना है, तो उसे तुरंत आरओ व एआरओ को बताएं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपना मोबाईल ऑन रखेंगे और अपने हैड क्वार्टर पर रहना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर एसडीएम ईशा कम्बोज व संजय कुमार, नगराधीश जगदीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, डीआईओ दीपक खुराना, तहसीलदार छोटूराम, चेतना चौधरी, जगदीश चंद्र, नायब तहसीलदार दिलावर, बोद्घ राज, प्रेम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सरसों की फसल के किसानों को करें पोर्टल पर रजिस्टर्ड : उपायुक्त

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिला में सरसों की फसल करने वाले किसानों को शत-प्रतिशत मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्टर्ड किया जाए। किसानों की वैरीफिकेशन पटवारियों के माध्यम से करवाई जाए। 28 मार्च से सरसों की फसल की खरीद 4200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी। जो किसान पोर्टल पर रजिस्टर्ड होंगे, उन सभी किसानों की फसल खरीदी जाएगी। किसान एक दिन में 25 क्विंटल तक सरसों बेच सकता है। जिला में लगभग 15 हजार क्विंटल सरसों की आवक संभावित हैं। सभी पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसानों की सरसों की फसल खरीदी जाएगी। क्षेत्र के किसानों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक करें और उन्हें नजदीक के सीएससी केंद्र में पोर्टल पर पंजीकृत करवाएं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *