Breaking News
Home / Sports / खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें खिलाड़ी: कुलपति

खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें खिलाड़ी: कुलपति

कुरुक्षेत्र, 27 मार्च। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा है कि खिलाडिय़ों को किसी भी प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ भाग लेते हुए बेहतर प्रदर्शन कर अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें। वे बुधवार को अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय बेसबॉल पुरूष प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

उन्होंने विश्वविद्यालय को स्पोर्टस फ्रैंडली कैम्पस बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल का भी महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि खेल के माध्यम से खिलाड़ी बहुत गुणी हो जाते हैँ जिसमें वो एक दूसरे का आदर करना, सहनशीलता व सहयोग की भावना को सीखते हैं जिससे खिलाडिय़ों के जीवन में विकास होता है। साथ ही जीत या हार की स्थिति में समान भावना रखते हैं। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगले 3 दिनों में इस प्रतियोगिता में स्वयं के सामने लक्ष्य रखकर नए रिकार्ड कायम करें व देश व दुनिया में अपने देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा एक खिलाड़ी के लिए जीवन में आने वाली हर प्रतियोगिता महत्वपूर्ण होती है। इसलिए इस प्रतियोगिता में भी खेल भावना के साथ खेलें व अपना बेहतर से बेहतरीन प्रदर्शन करें।

कुलपति ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय बेसबॉल पुरूष प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मिला है। इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कुलपति ने खेल विभाग के अधिकारियों को बधाई दी।
खेल निदेशक डॉ दलबीर सिंह काला ने सभी मेहमानों व मुख्यातिथि का धन्यवाद किया और बताया कि 27 से 30 मार्च के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों की 33 टीमे भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि आज हुई प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम को 12-0 से, एनएम यूनिवर्सिटी जलगांव ने जेएनटीयू हैदराबाद को 10-0 से, जीजेयू हिसार ने एसजीबी अमरावती विश्वविद्यालय को 9-3 से तथा कालीकट विश्वविद्यालय ने मुम्बई यूनिवर्सिटी की टीम को 7-2 से पराजित किया। इस मौके पर एआईयू आब्जर्वर डॉ. राजेश मलिक, मैम्बर ज्यूरी आफ अपील रवि, सहायक खेल निदेशक राजेश सोब्ती सहित बड़ी संख्या में खेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *