Breaking News
Home / Uncategorized / उपायुक्त ने किया लड़कियों को बेसिक सैनेटरी पैड निशुल्क देने के कार्य का शुभारंभ

उपायुक्त ने किया लड़कियों को बेसिक सैनेटरी पैड निशुल्क देने के कार्य का शुभारंभ

सीवन, 13 सितंबर: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने राष्टï्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सीवन खंड के 5 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए बेसिक सैनेटरी पैड को लड़कियों के स्वास्थ्य को मध्यनजर रखते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क देने के कार्य का शुभारंभ किया। बता दे कि पिछले दिनों डोहर, रसूलपुर, फिरोजपुर, सीवन तथा खेड़ी गुलामअली की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में बेसिक सैनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण दिलवाया गया था।

राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने उपायुक्त का स्वागत गीत के माध्यम से अभिनन्दन किया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने स्कूली छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी अनेक बहुमूल्य जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से संंवाद करते हुए भविष्य में प्राप्त किए जाने वाले लक्ष्यों के बारे में विचार सांझा किए। उन्होंने कहा कि हम अगर शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे तभी जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बालपन की अवस्था एक बड़ी ही विशेष अवस्था होती है, जैसा बच्चों का पालन पोषण होगा, बच्चों में वैसे ही संस्कार आएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के दृष्टिïगत बेसिक सैनेटरी पैड को निशुल्क मुहैया करवाने की पहल की गई है। इस पहल से इस कार्य में लगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे वे अपना खुद का कार्य करके अपने जीवन को आर्थिक दृष्टिï से सफल बना सकती हैं।

उपायुक्त ने कहा कि स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं को मदद करने के दृष्टिïगत बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत बेसिक सैनेटरी पैड को स्कूलों में निशुल्क देने की शुरूआत की गई है। भविष्य में इन पैडस को आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से भी वितरित करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला में 2379 स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 27 हजार 673 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जोकि सभी आधार से लिंक हैं। ये महिलाएं विभिन्न कार्य करके अपना खुद का कार्य कर रही हैं। महिलाओं द्वारा बनाए गए बेसिक सैनेटरी पैड सैनेटाईजर मशीन की प्रक्रिया से गुजरते हैं, जोकि पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी, जिला शिक्षा अधिकारी विजेन्द्र नरवाल, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक भट्ट, प्रधानाचार्य सतीश कक्कड़, मनोज कुमार, रामफल शर्मा, सोनिया, रकम सिंह, सुदेश, गोपाल, रेखा, राजेश, धर्मपाल, प्रदीप शर्मा, मनीषा, विजय कुमार, अनिता, मंजु, मनदीप आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *