Breaking News
Home / Uncategorized / उपायुक्त ने सेवानिवृत सेनाधिकारियों व जेसीयू की ली बैठक

उपायुक्त ने सेवानिवृत सेनाधिकारियों व जेसीयू की ली बैठक

कुरुक्षेत्र 15 जनवरी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएस फुलिया ने उपायुक्त कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव-2019 के मध्यनजर जिले के सेवानिवृत सेनाधिकारियों/जेसीयू/ओआर की एक बैठक ली। उपायुक्त ने कहा कि आप सभी उन व्यक्तियों की वोट बनवाना सुनिश्चित करे, जो जिला कुरुक्षेत्र में निवास करते है। यहीं नहीं यदि कोई अपनी वोट स्थानातंरित करवाना चाहता है तो उसका आप पूरा सहयोग करे। यदि किसी सेनाधिकारियों/जेसीयू/ओआर की मृत्यु हो गई हो, तो उसका नाम मतदाता सूचि से हटवाना सुनिश्चित करे।

उपायुक्त ने कहा कि जब भी वोट डाले जाए तो आप सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करे। अगर किसी को कोई समस्या आती है तो वह चुनाव कार्यालय से सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस के 100 नबंर की तर्ज पर चुनाव आयोग की तरफ से 1950  टोल फ्री नबंर से मतदाताओं को अपने वोट से संबधित हर प्रकार की अपटूडेट जानकारी मिल पाएगी। इतना ही नहीं जिला स्तर पर काल सेंटर की भी स्थापना की जाएगी। उन्होंने जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के कल्याण अधिकारी-कम-सचिव को निर्देश दिए कि वह सेवानिवृत सेनाधिकारियों/जेसीयू/ओआर की सूचि को अपडेट रखें तथा उसकी प्रति चुनाव कार्यालय में भी दे। उपायुक्त ने सेवा निवृत सेनाधिकारियों से कहा कि आप आम लोगों को मतदान करना कितना जरुरी है, इसके बारे में विस्तार पूर्वक अपने-अपने क्षेत्रों में जरुर बताए। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *